Headlines

गजब का कारनामा: बिना ड्राइवर के चलता है यह टेंपो! टेंपो की छत पर खड़ा हो जाता है चालक, लोग देखकर हो जाते हैं दंग

[ad_1]

सहरसा. अगर आपको यह कहा जाए कि बिना ड्राइवर के कोई ऑटो चला हो तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे आप भी सोचेंगे कि आखिर भला ऐसे कैसे हो सकता है कि बिना ड्राइवर के कोई ऑटो कैसे चल सकता है. हम आपको वे तस्वीर भी दिखाएंगे और एक ऐसे ड्राइवर का स्टंट भी दिखाएंगे, जिसके कारनामे देख आप भी दंग रह जाएंगे. दरअसल, सहरसा से एक अजब-गजब तस्वीर सामने आई है जिस तस्वीर में यह देखा गया कि बिना ड्राइवर के ऑटो चल रहा है.

कभी बिना ड्राइवर के चलता ऑटो तो कभी दौड़ते ऑटो की छत पर डांस करता हुआ ड्राइवर नजर आता है. आत्मविश्वास ऐसा कि जिसे देख आपकी आंखें खुली रह जाएगी. जी हां देखिए ये विडियो और सोचिये, कैसे ये ड्राइवर चलती ऑटो की छत पर स्टंट कर रहा है. कभी फुर्ती दिखा कर चलते ऑटो से निचे उतर जाता है तो कभी ऑटो के ऊपर चढ़ जाता है. ड्राइवर का आत्मविश्वास ऐसा है कि इस खतरनाक स्टंट से उसे डर तक नहीं लगता.

काफी खतरनाक होता है स्टंट
दरअसल, ये विडियो सहरसा जिला के चंदौर पंचायत का है जहां के रहने वाले अखिलेश यादव वर्षो से ऑटो ड्राइवर के पेशे से जुड़े हैं, लम्बे समय से ऑटो चलाने की वजह उनका अनुभव काफी अच्छा है. अखिलेश यादव का कहना है कि ऑटो से चलते-चलते उनका अनुभव इतना हो चुका है कि वो जैसा चाहे वैसे ऑटो चला सकते हैं. भले ही ऑटो ड्राइवर अखिलेश यादव स्टंट को अपने अनुभव बता रहे हैं लेकिन ये काफी खतरनाक साबित हो सकता है. native 18 ऐसे स्टंट का कभी समर्थन नहीं करता है. ऑटो चालक अखिलेश यादव ने बताया कि लंबे समय से वे ऑटो चलाते आ रहे हैं और इसी ऑटो को चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. इस ऑटो से इतना लगाव हो गया है कि जैसे ऑटो चलाना चाहते हैं वैसे ऑटो चलाते है कभी भी कोई हादसा नहीं हुआ और डर भी नहीं लगता है.

FIRST PUBLISHED : December 28, 2024, 11:18 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *