[ad_1]
नई दिल्ली. कई बार बड़े स्टार खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिलता,वहीं दूसरी ओर कुछ कम-ज्ञात खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये की बोली लग जाती है. यही दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग की खासियत है. खासकर मिनी ऑक्शन में एक और आम बात देखने को मिलती है टीमें कुछ ऐसे खिलाड़ियों पर जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च कर देती हैं, जो स्क्वॉड में बहुत ज्यादा वैल्यू नहीं जोड़ पाते. उन खिलाड़ियों पर नजर डालते है, जिनकी IPL 2026 नीलामी में मिली भारी-भरकम कीमत, किसी न किसी वजह से टीमों को मिलने वाले योगदान से मेल नहीं खाती.
वेंकटेश अय्यर की सैलरी में भारी कट, फिर भी RCB ने खर्च किए 7 करोड़
RCB ने वेंकटेश अय्यर पर मोटी रकम खर्च की. भले ही उन्हें KKR से पिछले साल मिली रकम के मुकाबले करीब 70% कम सैलरी मिली हो, फिर भी 7 करोड़ एक बड़ी राशि है. लेकिन सवाल यह है कि उन्हें प्लेइंग XI में फिट कैसे किया जाएगा? वह अब IPL में गेंदबाजी बिल्कुल नहीं करते (आखिरी विकेट IPL 2021 में लिया था), और बतौर बल्लेबाज SMAT में भी उनके आंकड़े खास नहीं हैं. इस साल उनके नाम सिर्फ दो अर्धशतक हैं, बीच-बीच में कई नाकाम पारियां भी रहीं. इसमें कोई शक नहीं कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन यहां सवाल उनकी उपयोगिता (utility) का है. हां, जब वह लय में होते हैं, तो अकेले दम पर मैच पलट सकते हैं।
चोटिल रहने वाले मथीशा पथिराना को KKR ने दिए 18 करोड़
लसिथ मलिंगा की तर्ज पर गेंदबाजी करने वाले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना काफी चोट-प्रवण (injury-prone) रहे हैं. अगर टीम इस बात को नजरअंदाज भी कर दे, तो पिछले IPL में उनका इकॉनमी रेट 10 से ज्यादा था. इस साल वह श्रीलंका के लिए सिर्फ दो मैच खेल पाए, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया और उनका औसत 82 रहा. यहां भी इकॉनमी 10 से ऊपर थी.
क्या LSG जोश इंग्लिस के साथ ज्यादा मेहरबान हो गई?
नीलामी शुरू होने से पहले ही यह साफ था कि ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस सिर्फ 4 मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे, इसके बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8.6 करोड़ में खरीद लिया. इन चार मैचों में वह कितना योगदान दे पाएंगे, यह बड़ा सवाल है. इसके अलावा टीम के पास पहले से ही ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जैसे बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज मौजूद हैं तो फिर इंग्लिस की जरूरत क्यों. इतना ही नहीं, आपकी चार विदेशी विकल्पों की सूची में मिचेल मार्श, पूरन, एडेन मार्करम और वानिंदु हसरंगा/एनरिक नॉर्खिया शामिल हैं ऐसे में इंग्लिस को खिलाएंगे कैसे?
लियाम लिविंगस्टोन और मुस्तफिजुर रहमान को भी न भूलें
लिविंगस्टोन के लिए 13 करोड़। SRH में उन्हें कहां फिट करेंगे? अगर वह चौथे विदेशी खिलाड़ी हैं, तो वह सिर्फ फिनिशर के तौर पर बल्लेबाजी करेंगे और संभव है कि अपने पूरे ओवर भी न डालें. वह ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर गैप भरने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए. दूसरी ओर, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को सशर्त NOC देगा. मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने 9.20 करोड़ में खरीदा है, लेकिन IPL खेलने की अनुमति तभी मिलेगी, जब वह राष्ट्रीय ड्यूटी भी पूरी करें. अप्रैल-मई 2026 में बांग्लादेश की न्यूजीलैंड के खिलाफ लिमिटेड-ओवर सीरीज है, जो IPL से टकराती है.
[ad_2]
Source link