[ad_1]
Last Updated:
आपने फ्रिज के नए-नए मॉडल देखे होंगे, लेकिन क्या आपको ये पता है कि गांवों में बचे हुए खाने को कैसे स्टोर किया जाता था. आज आपको इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो दिखाते हैं.
देसी फ्रिज देख भावुक हो गए लोग.
सोशल मीडिया पर आप बहुत कुछ देखते हैं, लेकिन कई बार कुछ ऐसा सामने आ जाता है कि आप उसे देखकर किसी और दुनिया में ही खो जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त लोगों को इंटरनेट पर दिख रहा है, जिसे देखकर कुछ लोग तो हैरान हैं तो कुछ पुराने समय में खो गए हैं. हम सभी जानते हैं कि गर्मी हो या फिर सर्दी, बिना फ्रिज के शायद ही किसी का काम चलता होगा. फिर पुराने ज़माने में कैसे लोग काम चला लेते थे.
आपने फ्रिज के नए-नए मॉडल देखे होंगे, लेकिन क्या आपको ये पता है कि गांवों में बचे हुए खाने को कैसे स्टोर किया जाता था. आज आपको इससे जुड़ा हुआ एक वीडियो दिखाते हैं. जो फ्रिज के मॉडल हम आज देख रहे हैं. उससे बेहतर तरीके के फ्रिज का इस्तेमाल गांवों में लोग करते आए हैं. चलिए आपको इस पारंपरिक फ्रिज का नज़ारा दिखाते हैं.
देखिए गांव का देसी फ्रिज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिना बिजली का पारंपरिक फ्रिज कैसा होता है. वीडियो में आप देखेंगे कि एक मिट्टी की छोटी अलमारी जैसा बना हुआ है, जिसमें लोहे का दरवाजा भी लगा हुआ है. एक बच्चा इसका दरवाज़ा खोलता है, तो उसे अंदर दूध, सब्जी समेत कई और सामान रखा हुआ मिल जाता है. इस छोटे फ्रिज की यह खासियत है कि इसमें बड़े से बड़े बर्तन को भी रखा जा सकता है. इसकी चौड़ाई भी इतनी ज्यादा है कि इसमें एकसाथ कई सामान रख सकते हैं.
[ad_2]
Source link