Headlines

गांव में भोज खाने गया लड़का, पूड़ी खाते-खाते फूलने लगी पैंट, अंदर से निकली ऐसी चीज

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया गया. इसमें गांव में भोज खा रहे लड़के की ऐसी चालाकी सामने आ गई जिसने सभी को हैरान कर दिया.

गांव में भोज खाने गया लड़का, खाते-खाते फूलने लगी पैंट, अंदर से निकली ऐसी चीज

अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है ये मजेदार वीडियो (इमेज- सोशल मीडिया)

भारत के लोग शादी-पार्टियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. लोगों को दूसरों की ख़ुशी में शामिल होने से ज्यादा पार्टी अटेंड करने की जल्दी होती है. इसमें लोग जमकर खाना खाते हैं. कई तरह की डिशेज का लुत्फ़ उठाने के बाद कुछ बेशर्म लोग तो खाना चुराने से भी बाज नहीं आते. सोशल मीडिया पर गांव में हुई एक पार्टी से ऐसा ही मामला सामने आया. हालांकि, इस वीडियो को क्रिएट किया गया था.

वायरल हो रहे वीडियो में कई लोगों को बैठकर खाना खाते हुए देखा गया. जहां शहरों में अब बुफे सिस्टम चलता है, वहीं आज के समय में भी गांव के लोग पंगत बिठाना पसंद करते हैं. इसमें आए हुए मेहमानों को बिठाकर खाना सर्व किया जाता है. वीडियो में भी पंगत में बैठकर लड़कों को खाते देखा गया. लेकिन इनमें से जब एक लड़के की पैंट चेक की गई तो सभी हैरान रह गए.

खाने की ऐसी चोरी
वायरल हो रहे वीडियो में खाना खाते लड़के दिखाई दिए. जब पंगत में ही बैठे दूसरे शख्स ने एक लकड़ी की पैंट नीचे खींची तो सबके होश ही उड़ गए. लड़के ने अपनी पैंट के नीचे एक प्लास्टिक लटकाई हुई थी. इस प्लास्टिक में भोज में मिल रही पूड़ियां भरी हुई थी. यानी लड़के ने ना सिर्फ पार्टी में खाया बल्कि खाने को चुराकर भी ले जा रहा था.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *