Headlines

गिल को उप कप्तान बनाना… यशस्वी तभी खेलेंगे जब कोई चोटिल हो, अश्विन ने बताया पूरा गेम प्लान

[ad_1]

Last Updated:

Champions Trophy 2025: शुभमन गिल को उप कप्तान बनाने का फैसला सही है या गलत… इस बहस में दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शामिल हो गए हैं.

गिल को उप कप्तान... यशस्वी तभी खेलेंगे जब कोई चोटिल हो, अश्विन का गेम प्लान

आर अश्विन को भारतीय प्लेइंग इलेवन में यशस्वी जायसवाल की जगह बनती नहीं दिखती.

नई दिल्ली. शुभमन गिल को उप कप्तान बनाने का फैसला सही है या गलत… इस बहस में दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी शामिल हो गए हैं. अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुभमन गिल को उप कप्तान बनाने के फैसले को ‘दूरदर्शी कदम’ करार दिया है. उन्होंने कहा कि टॉप ऑर्डर के इस बैटर की टीम में जगह लगभग पक्की है. उन्हें भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार किया जा सकता है.

हाल ही में संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन ने अपने ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा, ‘इस बारे में सोचें कि मौजूदा टीम में उप-कप्तान की भूमिका के लिए और किस पर विचार किया जा सकता है. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि शुभमन गिल को उप-कप्तान बनाने का निर्णय सही है या गलत. लेकिन यह सही दिशा में उठाया गया कदम है, खासकर तब जब वह पिछली सीरीज में भी उप कप्तान थे.’

उन्होंने कहा, ‘मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन वह शायद टेस्ट क्रिकेट में उप-कप्तान रह चुके हैं. यह एक दूरदर्शी कदम होगा क्योंकि टीम प्रबंधन इस बात पर विचार कर रहा होगा कि भविष्य में नेतृत्व की भूमिका कौन निभा सकता है.’ भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा और अश्विन को लगता है कि वहां टीमों को संयोजन तैयार करते समय ओस को ध्यान में रखना होगा. उन्होंने कहा कि अगर ओस ज्यादा हुई तो भारत तीन स्पेशलिस्ट पेसर्स और पेस ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के साथ मैच में उतरेगा.

बाएं हाथ के बैटर जायसवाल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के बाद टीम में शामिल किया गया है. जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर अश्विन ने कहा, ‘जायसवाल केवल तभी खेल सकते हैं जब कोई खिलाड़ी चोटिल हो जाए. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है. लेकिन क्या होगा अगर वह लगातार शतक जड़ दें. फिर तो इसके लिए पूरी बैटिंग लाइनअप बदलनी पड़ सकती है.’

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान और यूएई में 19 फरवरी से शुरू होगी.  भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश से खेलेगा. भारत के ही ग्रुप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें भी हैं. भारत पाकिस्तान का मैच 23 फरवरी को होना है. भारत अपना आखिरी ग्रुप मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड से खेलेगा.

homecricket

गिल को उप कप्तान… यशस्वी तभी खेलेंगे जब कोई चोटिल हो, अश्विन का गेम प्लान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *