Headlines

गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया – वूमेंस प्रीमियर लीग

[ad_1]

Last Updated:

वूमेंस प्रीमियर लीग 2025 (Women’s Premier League 2025) में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz vs Gujarat Giants) के बीच खेले गए मैच में गुजरात ने शानदार जीत दर्ज की.

कप्तान ने ठोकी फिफ्टी, प्रिया ने झटके 3 विकेट, गुजरात जायंट्स ने यूपी को रौंदा

गुजरात जायंट्स ने यूपी को रौंदा.

हाइलाइट्स

  • गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हराया.
  • प्रिया मिश्रा ने 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की.
  • कप्तान एशले गार्डनर ने ठोकी फिफ्टी.

नई दिल्ली. वूमेंस प्रीमियर लीग 2025 (Women’s Premier League 2025) का तीसरा मुकाबला गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz vs Gujarat Giants) के बीच खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. यूपी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 143 रन बनाए. 144 रन का पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने 18 ओवर में ही जीत हासिल कर ली.

युवा स्पिनर प्रिया मिश्रा के तीन विकेट की मदद से गुजरात जायंट्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महिला प्रीमियर लीग में रविवार को यूपी वारियर्स को नौ विकेट पर 143 रन पर रोक दिया. पहले गेंदबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए मिश्रा ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिये. कप्तान एशले गार्डनर ने 39 रन देकर और डिएंड्रा डोटिन ने 34 रन देकर दो दो विकेट चटकाये. केशवी गौतम को एक विकेट मिला.

यूपी वारियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा ने 27 गेंद में 39 रन बनाये जबकि उमा छेत्री ने 24 और श्वेता सहरावत ने 16 रन का योगदान दिया. अलाना किंग (19) और साइमा ठाकोर ( 15) ने 13 गेंद में 26 रन बनाये. छेत्री और दीप्ति ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने काफी किफायती गेंदबाजी की. इस तरह यूपी ने 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए.

चेज करने उतरी गुजरात की टीम ने ओवर में ही जीत हासिल कर ली. गुजरात के लिए इस मुकाबले में कप्तान एश्लिग गार्डनर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 32 गेंदों में 52 रन की पारी खेली. अपनी पारी में गार्डनर 3 छक्के और 5 चौके मारे. 5वें विकेट के लिए बेहतरीन साझेदारी करते हुए हरलीन देओल और डिएंड्रा डॉटिन ने शानदार बल्लेबाजी की और कमश: 34 और 33 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई.

homecricket

कप्तान ने ठोकी फिफ्टी, प्रिया ने झटके 3 विकेट, गुजरात जायंट्स ने यूपी को रौंदा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *