[ad_1]
Last Updated:
Mahakumbh 2025: प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ 2025 ने हर वर्ग के लोगों को अपनी ओर खींचा है. सिंगर गुरु रंधावा ने गंगा स्नान और नाव की सवारी की, जबकि एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपा…और पढ़ें
गुरु रंधावा ने महाकुंभ में लगाई डुबकी….(फोटो साभार- instagram)
हाइलाइट्स
- गुरु रंधावा ने गंगा स्नान और नाव की सवारी की.
- ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की उपाधि ग्रहण की.
- अनुपम खेर ने महाकुंभ में गंगा स्नान किया.
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ 2025 इस बार अपनी भव्यता की वजह से हर वर्ग के लोगों को अपनी ओर खीच कर रहा है. इस मेले में भाग लेने के लिए न केवल आम लोग, बल्कि कई मशहूर हस्तियां भी पहुंची हैं. हाल ही में कुछ बड़े लोगों ने अपने महाकुंभ एक्सपीरिएंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
फेमस सिंगर गुरु रंधावा ने प्रयागराज के संगम में पवित्र डुबकी लगाते हुए एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने लिखा, ‘प्रयागराज में मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाने का सौभाग्य मिला, जहां आस्था बहती है और आध्यात्मिकता पनपती है. भगवान के आशीर्वाद से अपनी नई यात्रा शुरू कर रहा हूं. हर हर गंगे!’ इस वीडियो में सिंगर को सुबह-सुबह गंगा में स्नान करते हुए देखा गया. इसके बाद वो नाव की सवारी करने गए और शाम को फेमस आरती करते हुए भी नजर आए. इसके साथ ही उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.
ममता कुलकर्णी की किन्नर अखाड़े में उपाधि
पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ 2025 में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि ग्रहण की. इस दौरान उन्होंने भगवा कपड़े पहने और रुद्राक्ष की माला पहने हुए संगम घाट पर नजर आईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने महाकुंभ एक्सपीरिएंस की फोटोज और वीडियो शेयर कीं. किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने बताया कि ममता को आध्यात्मिक नाम ‘यमई ममता नंदगिरी’ दिया गया. ममता ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘ये महादेव और महाकाली का आदेश था. ये मेरे गुरु का आदेश था. उन्होंने ये दिन चुना, मैंने कुछ नहीं किया.’
[ad_2]
Source link