Headlines

गोल्ड में निवेश अब बहुत आसान, एकमुश्त बड़ी रकम जरूरी नहीं, सीखें निवेश का स्मार्ट तरीका

[ad_1]

Last Updated:

सोने में निवेश अब सिर्फ बड़ी रकम खर्च करने तक सीमित नहीं है. ETFs, SGBs, डिजिटल गोल्ड और म्यूचुअल फंड जैसी सुविधाओं से छोटे निवेशक भी आसानी से सोने का लाभ उठा सकते हैं.

गोल्ड में निवेश अब आसान, एकमुश्त रकम जरूरी नहीं, सीखें निवेश का स्मार्ट ढंगबिना बड़ी रकम खर्च किए गोल्ड में निवेश अब आसान है.(Image:AI)

नई दिल्ली. सोना भारतीय परिवारों के लिए सिर्फ संपत्ति का साधन नहीं, बल्कि सुरक्षा और भावनात्मक भरोसे का प्रतीक रहा है. यह आर्थिक अनिश्चितताओं, मुद्रास्फीति और मुद्रा उतार-चढ़ाव से बचाव करता है. त्योहारी सीजन और शादी के मौके पर इसकी मांग हमेशा रहती है. हालांकि पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी या सिक्के महंगे और सुरक्षित रखने में मुश्किल होते हैं, इसलिए छोटे निवेशकों के लिए अब कई वैकल्पिक रास्ते उपलब्ध हैं.

स्मार्ट तरीके से सोने में निवेश
गोल्ड ETFs: शेयर बाजार में ट्रेड होने वाले गोल्ड ETFs सबसे आसान तरीका हैं. प्रत्येक यूनिट आमतौर पर एक ग्राम सोने के बराबर होती है और इसे शेयर की तरह खरीदा और बेचा जा सकता है. केवल एक यूनिट की कीमत से शुरू कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है.

सॉवरेन गोल्ड बॉंड्स (SGBs): भारत सरकार द्वारा गारंटीड SGBs सोने में निवेश का किफायती विकल्प हैं. न्यूनतम निवेश केवल एक ग्राम से शुरू होता है और सालाना 2.5% ब्याज भी मिलता है. हालांकि, पांच साल से पहले निकालना संभव नहीं है, लेकिन स्टॉक एक्सचेंज पर बेचा जा सकता है.

डिजिटल गोल्ड: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मात्र 10 रुपये से सोना खरीदा जा सकता है. यह सुरक्षित वॉल्ट में रखा जाता है और भविष्य में इसे ज्वेलरी, सिक्के या बार में बदला जा सकता है. निवेश से पहले प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता और चार्जेज जरूर जांचें.

गोल्ड म्यूचुअल फंड: नवसिखुआ निवेशकों के लिए यह अच्छा विकल्प है. ये फंड गोल्ड ETFs में निवेश करते हैं और SIP के जरिए 500 रुपये से नियमित निवेश की सुविधा देते हैं.

सोने के लिए बड़ी रकम जरूरी नहीं
अब सोने में निवेश सिर्फ बड़ी रकम खर्च करने या भौतिक स्वामित्व तक सीमित नहीं है. ETFs, SGBs, डिजिटल गोल्ड और म्यूचुअल फंड जैसी सुविधाओं से छोटे निवेशक भी सोने का लाभ उठा सकते हैं. नियमित छोटे निवेश से लंबी अवधि में संपत्ति निर्माण आसान और सुरक्षित बन जाता है. सही विकल्प चुनकर आप अपनी पोर्टफोलियो को विविध और मजबूत बना सकते हैं.

About the Author

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

homebusiness

गोल्ड में निवेश अब आसान, एकमुश्त रकम जरूरी नहीं, सीखें निवेश का स्मार्ट ढंग

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *