Headlines

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहों पर परिवार की चुप्पी

[ad_1]

Agency:News18.com

Last Updated:

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन अभी तक दोनों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. उनकी शादी 1987 में हुई थी और उनके दो बच्चे हैं.

जोरों पर गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की चर्चा, एक पोस्ट ने मचा दिया हड़कंप

अफवाहों पर परिवार की चुप्पी, शादी को हो चुके 37 साल! (फोटो साभार- Instagram@ govinda_herono1)

हाइलाइट्स

  • गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहें
  • गोविंदा और सुनीता ने अभी तक प्रतिक्रिया नहीं दी.
  • शादी को 37 साल हो चुके, दो बच्चे हैं.

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर कई तरह के गॉसिप्स चल रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स पर दावा किया जा रहा है कि वह 37 साल की शादी को तोड़ सकते हैं. हालांकि ऐसी अफवाहों पर अभी तक गोविंदा व उनके परिवार का रिएक्शन सामने नहीं आया है. हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘न्यूज 18 शोशा’ ने जब सुनीता आहूजा और उनकी बेटी टीना आहूजा से संपर्क किया तो उन्होंने अभी तक प्रतिक्रिया नहीं दी.

गोविंदा और सुनीता आहूजा की डिवोर्स की इन सभी खबरों ने उनके फैंस को शॉक्ड कर दिया है. एक रेडिट के पोस्ट के बाद ये हड़कंप मचा. जहां ये दावा किया गया कि ‘गोविंदा और सुनीता आहूजा 37 साल बाद तलाक ले रहे हैं.’

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें
वहीं कुछ अपुष्ट सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि गोविंदा का एक 30 साल की मराठी एक्ट्रेस संग अफेयर के चलते मामला इस हद तक पहुंचा है. ‘टाइम्स नाऊ’ रिपोर्ट दावा करती हैं कि दोनों के बीच लगातार मतभेद बढ़ रहा था तो अलग-अलग लाइफस्टाइल की वजह से भी रिश्ता टूटने के कगार पर आ पहुंचा है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *