[ad_1]
Last Updated:
गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें तेज हो गई हैं, लेकिन गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर बताया है. सुनीता के इंटरव्यू के बाद ये चर्चाएं शुरू हुईं.
तलाक की चर्चाओं पर बोले गोविंदा के मैनेजर, क्या कोर्ट पहुंचा मामला?
हाइलाइट्स
- गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहें तेज हुईं.
- गोविंदा के मैनेजर ने अफवाहों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया.
- कोर्ट में मामला नहीं पहुंचा, 1-2 दिन इंतजार करें.
फिल्म स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की चर्चाओं ने हर किसी को चौंका दिया है. हालांकि गोविंदा और सुनीता दोनों ने ही अभी तक इस बारे में कुछ नहीं कहा है जिससे अटकलें और भी तेज़ हो गई हैं. अब गोविंदा के मैनेजर का जरूर बयान आया है जहां वह इन सब बातों को सुनीता आहूजा का ही किया-धरा बता रहे हैं.
‘एचटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया. सिन्हा ने बताया कि तलाक की ये खबरें बढ़ा-चढ़ाकर बताई जा रही हैं. उन्होंने कहा, “हाल ही में सुनीता जी ने कुछ इंटरव्यू में जो बातें कही हैं, उसी की वजह से ये सब हो रहा है. उन्होंने कुछ ज़्यादा ही कह दिया है और आप तो जानते ही हैं गोविंदा सर को… थोड़ी अनबन तो है.”
कोर्ट पहुंचा मामला?
जब उनसे पूछा गया कि क्या मामला कोर्ट तक पहुंच गया है, तो सिन्हा ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 1-2 दिन इंतज़ार करें.
कैसे शुरू हुई अफवाहें
25 फरवरी को कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. फिर एक रेडिट पोस्ट में भी ये दावा किया गया कि दोनों अलग होने वाले हैं. ये देखते ही देखते फैंस भी हक्का-बक्का रह गए. पोस्ट में ये भी दावा किया गया कि गोविंदा का किसी जवान एक्ट्रेस के साथ कथित अफेयर भी चल रहा है. हालांकि अभी तक इन बातों की पुष्टि नहीं हुई है.
कृष्णा अभिषेक-आरती क्या बोले थे
सुनीता ने अपने हालिया इंटरव्यू और कुछ मौकों पर इशारों में कहा था कि वो और गोविंदा अब साथ नहीं रहते, हालांकि, अभी कुछ भी साफ नहीं है क्योंकि दोनों में से किसी ने भी खुलकर कुछ नहीं बताया है. वहीं, गोविंदा के भतीजे और एक्टर कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह ने इन खबरों को फेक बताया था.
Delhi,Delhi,Delhi
February 26, 2025, 13:44 IST
[ad_2]
Source link