Headlines

गोविंदा- सुनीता के तलाक की अफवाह पर कश्मीरा शाह ने तोड़ी चुप्पी, बोली, ‘मुझे उनके जीवन के बारे में कुछ…’

[ad_1]

Last Updated:

Kashmera BREAKS SILENCE On Govinda-Sunita Ahuja Divorce: रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा और सुनीता आहूजा 37 साल बाद मतभेदों के चलते तलाक ले सकते हैं. हालांकि, कश्मीरा शाह ने इन दावों को अफवाह करार दिया. साथ ही अभि…और पढ़ें

गोविंदा- सुनीता के तलाक की अफवाह पर कश्मीरा शाह ने तोड़ी चुप्पी

गोविंदा- सुनीता के तलाक की अफवाह पर कृष्णा अभिषेक की वाइफ का रिएक्शन

हाइलाइट्स

  • 1987 में शादी के बंधन में बंधे थो गोविंदा
  • 3 साल तक गोविंदा और सुनीता ने एक- दूसरे को किया था डेट
  • सुनीता की मुलाकात गोविंदा से तब हुई थी जब वो 9वीं कक्षा में थीं

नई दिल्लीः गोविंदा और सुनीता अहूजा भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कपल्स में से एक हैं लेकिन आज सुबह ऐसी खबरें आ रही हैं कि ये कपल शादी के 37 साल बाद तलाक लेने जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, लगातार मतभेद और अलग-अलग लाइफस्टाइल के कारण दोनों के बीच अक्सर बहस होती रहती है, जिससे उनका रिश्ता में परेशानी आ रहा है. टाइम्स नाउ के अनुसार, परेशानी जल्द ही तलाक में बदल सकती है. हालांकि आहूजा परिवार ने अभी तक अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन गोविंदा के भतीजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने अपने रुख पर रिएक्शन दिया है.

न्यूज18 शोशा से बातचीत में कश्मीरा शाह ने बताया कि यह महज एक ‘अफवाह’ है. गोविंदा और सुनीता के बीच तलाक की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने बताया, ‘मुझे उनके जीवन के बारे में कुछ नहीं पता. लेकिन व्यक्तिगत रूप से, मुझे लगता है कि यह एक भयानक अफवाह है.’ बाद में न्यूज 18 ने मामले पर प्रतिक्रिया जानने के लिए सुनीता और उनकी बेटी टीना आहूजा दोनों से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. वहीं गोविंदा की भतीजी आरती सिंह ने भी इन खबरों को “निराधार गपशप” बताया है.

आरती सिंह ने कहा, ‘मैं ईमानदारी से कहूं तो अभी मुंबई में नहीं हूं, इसलिए मैंने किसी से संपर्क नहीं किया है. लेकिन मैं आपको एक बात बता दूं, यह झूठी खबर है. ये सिर्फ अटकलें हैं, क्योंकि उनका रिश्ता बहुत मजबूत है. उन्होंने इतने सालों में एक मजबूत और प्यार भरा रिश्ता बनाया है, तो वे तलाक कैसे ले सकते हैं?’ उन्होंने यह भी कहा, ‘मुझे नहीं पता कि लोगों को ऐसी अफवाहें कहां से मिलती हैं, ये पूरी तरह से झूठ हैं. लोगों को अपनी निजी जिंदगी के बारे में गलत जानकारी फैलाने से बचना चाहिए. दरअसल, मेरे तलाक की खबर भी बिना किसी वजह के फैल गई थी. इस तरह की बेबुनियाद गपशप सिर्फ बेवजह तनाव पैदा करती है.’ इस बीच, उनके भतीजे कृष्णा अभिषेक ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा अलगाव संभव नहीं है.

हाल ही में, सुनीता कई बार सामने आई हैं, लेकिन गोविंदा खुद को लोगों की नजरों से दूर रख रहे हैं. पिछले महीने, उन्होंने खुलासा किया कि वे अब साथ नहीं रहते हैं. सुनीता ने बताया कि वे अपने बच्चों के साथ एक फ्लैट में रहती हैं, जबकि गोविंदा अपार्टमेंट के सामने एक बंगले में रहते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पहले वे अपनी शादी में सुरक्षित महसूस करती थीं, लेकिन अब उन्हें ऐसा नहीं लगता.

बता दें कि गोविंदा और सुनीता की मुलाकात तब हुई थी जब वो 9वीं कक्षा में थीं और गोविंदा कॉलेज के अंतिम वर्ष में थे. उनका रिश्ता उनके मामा आनंद सिंह के जरिए था, जिनकी शादी सुनीता की बहन से हुई थी. शुरुआत में दोनों दोस्त थे और 1987 में शादी के बंधन में बंधने से पहले उन्होंने तीन साल तक डेट किया. शादी के बाद भी उन्होंने अपने रिश्ते को गुप्त रखा ताकि गोविंदा के अभिनय करियर पर इसका कोई असर न पड़े.

homeentertainment

गोविंदा- सुनीता के तलाक की अफवाह पर कश्मीरा शाह ने तोड़ी चुप्पी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *