Headlines

गौतम गंभीर ने कनकशन सब्स्टीट्यूट विवाद पर दी प्रतिक्रिया

[ad_1]

Last Updated:

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के चौथे मैच में कनकशन सब्स्टीट्यूट विवाद पर गौतम गंभीर ने चुप्पी तोड़ी.ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को शामिल करने पर इंग्लैंड के दिग्गजों ने सवाल उठाए.

गंभीर ने कनकशन सब्स्टीट्यूट विवाद पर तोड़ी चुप्पी, पीटरसन को दिया जवाब

गौतम गंभीर ने पीटरसन को कनकशन सब्स्टीट्यूट विवाद पर दिया जवाब

हाइलाइट्स

  • गौतम गंभीर ने कनकशन सब्स्टीट्यूट विवाद पर चुप्पी तोड़ी.
  • शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को शामिल करने पर विवाद हुआ.
  • गंभीर ने केविन पीटरसन को शानदार जवाब दिया.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में कनकशन सब्स्टीट्यूट को लेकर बवाल हो गया था. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को शिवम दुबे के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने शानदार जवाब दिया. हाल ही में हुए विवाद में दुबे की जगह पर हर्षित राणा को कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर उतार गया था. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ही नहीं भारतीय दिग्गजों ने भी इस फैसले पर हैरानी जताई थी.

भारतीय टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने रविवार (2 फरवरी) को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 मैच में दो इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया था. चौथे टी20 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन की गेंद पर हेलमेट पर चोटिल हो गए थे. जिसके बाद हर्षित राणा ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में रिप्लेस किया. भारत के इस फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया क्योंकि कई पूर्व इंग्लिश क्रिकेटरों ने राणा के शामिल होने पर सवाल उठाए. कप्तान जोस बटलर ने भी उनको लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट नहीं माना था.

आखिर क्या है ऐसी वजह जो महेंद्र सिंह धोनी नहीं रखते फोन, करीबी ने खोल दिया बड़ा राज

इंग्लैंड के दिग्गजों ने आरोप लगाया कि भारत ने एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर को तेज गेंदबाज से बदलकर धोखा दिया. टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर से रविवार को इस लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि दुबे रविवार को अपने पूरे ओवरों का कोटा गेंदबाजी करने के लिए तैयार थे. गंभीर बोले, “वह आज निश्चित रूप से चार ओवर गेंदबाजी करते.”



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *