[ad_1]
Last Updated:
एक पुलिस अधिकारी गुप्त सूचना के आधार पर ड्रग डिलर को गिरफ्तार करने पहुंचा. वो घर के बेसमेंट में जैसे ही पहुंचा और शावर के पर्दे को हटाया, डरके मारे उसकी चीख निकल गई.
वायरल वीडियो से कैद की गई फोटो. पुलिस अफसर के चेहरे को ब्लर किया गया है, ताकि उनकी पहचान उजागर न हो.पुलिस की नौकरी अक्सर खतरों और अप्रत्याशित चुनौतियों से भरी होती है. कभी-कभी ये स्थितियां इतनी हैरान कर देने वाली और डरावनी हो जाती हैं कि अनुभवी अधिकारी भी सहम जाएं. लंदन में हाल ही में एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जो सीधे किसी थ्रिलर फिल्म या डरावनी सीरीज जैसी लगती है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी अंधेरे बेसमेंट में दबे पांव तलाशी लेने चला गया. वहां उसने शावर का पर्दा हटाया और बाथटब के अंदर एक बेजान सी आकृति को चुपचाप खड़ा देखा. पहली बार में उसे समझ नहीं आया और देखते ही डर के मारे उसकी चीख निकल गई. पुलिस ने खुद इस चौंकाने वाली घटना की तुलना लोकप्रिय नेटफ्लिक्स सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ से की है.
यह घटना यूके की मेट्रोपोलिटन पुलिस (Metropolitan Police) के साथ घटित हुई, जब अधिकारी एक संपत्ति की तलाशी ले रहे थे. उन्हें सूचना मिली थी कि कोर्ट आदेश का उल्लंघन करते हुए एक दोषी ड्रग डीलर उस घर में कुछ ही पल पहले घुसा था. सूचना के आधार पर तलाशी के दौरान एक अधिकारी सावधानीपूर्वक अंधेरे बेसमेंट में उतर गए. वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी अंधेरे बेसमेंट में सावधानी से आगे बढ़ते हुए और हर कमरे की जांच करते हुए बाथरूम के पास जाते हुए साफ दिखाई देता है. इसके बाद जैसे ही वह शावर का पर्दा खींचते हैं, उनका सामना एक महिला की चुप्पी साधे खड़ी परछाईं से होता है. उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी. ऐसे में संदिग्ध को देखते ही अधिकारी डर से चिल्लाते हैं, लेकिन तुरंत संभल जाते हैं और उसे अरेस्ट कर लेते हैं.
बाद में पुलिस ने पुष्टि की कि वह आकृति कोई महिला नहीं, बल्कि छिपा हुआ वही मुख्य शक ड्रग डीलर ही था. पुलिस ने बताया कि वह पूरी तरह से गतिहीन और सांस रोके खड़ा था ताकि उसका पता न चले, जिसने पल को और भी डरावना और सरप्राइजिंग बना दिया. आरोपी शख्स को सुरक्षित रूप से हिरासत में लेने के लिए पुलिस बैकअप को बुलाया गया. इस पूरे अनुभव को शेयर करते हुए मेट पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘टॉर्चलाइट, डरावनी छाया और सामने उलटा लटककर खुद छिपाने की कोशिश कर रहा शख्स… यह पूरा दृश्य ‘स्ट्रेंजर थिंग्स 5′ जैसा लग रहा था, जब अधिकारी बेसमेंट में छिपी किसी भी चीज की तलाश कर रहे थे.’ उन्होंने इस डरावने और अजीबोगरीब माहौल की सीधी तुलना नेटफ्लिक्स की सुपरहिट सीरीज से की.
यह वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया और तेजी से वायरल हो गया. अब तक इसे 11 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और हजारों कमेंट्स मिले हैं. लोगों ने अधिकारी की प्रतिक्रिया पर हंसते हुए भी उनकी बहादुरी की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, “उनके साथी अधिकारी उन्हें यह बात कभी नहीं भूलने देंगे.” जबकि दूसरे ने कहा, “आप लोग अपनी नौकरी कैसे करते हैं? इस तरह अंधेरे में घूमते हुए मैं तो डर जाऊंगा. आप हीरो हैं.” एक तीसरे व्यक्ति ने अधिकारी की पेशेवरता की सराहना करते हुए लिखा, “बहुत ही डरावनी स्थिति थी, लेकिन अधिकारी ने शानदार पेशेवर रवैया दिखाया… शांत रहे और अपराधी को गिरफ्तार किया.” एक दर्शक ने मजाकिया लहजे में कहा, “यह बहुत मज़ेदार है.”
About the Author
न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर के तौर कार्यरत. इंटरनेशनल, वेब स्टोरी, ऑफबीट, रिजनल सिनेमा के इंचार्ज. डेढ़ दशक से ज्यादा समय से मीडिया में सक्रिय. नेटवर्क 18 के अलावा टाइम्स ग्रुप, …और पढ़ें
[ad_2]
Source link