[ad_1]

आजकल घर बैठे राशन मंगवाना बेहद आसान हो गया है. कई ऑनलाइन पोर्टल घरों में राशन पहुंचाने का काम करते हैं. सामानों को डिलीवरी करने वाले लड़के या लड़की लेकर आते हैं. या तो वो उसी कंपनी के कर्मचारी होते हैं, या फिर वो डिलीवरी एजेंट की तरह अलग-अलग कंपनियों के लिए काम करते हैं. हाल ही में एक डिवलीवरी बॉय बेंगलुरु (Bengaluru supply boy ask onion) में एक घर में सामान पहुंचाने गया. जाते-जाते उसने ग्राहक से ऐसी डिमांड की, जिसे सुनकर शख्स के भी होश उड़ गए. उसने 1 प्याज मांगा, जिसे सुनकर ग्राहक कन्फ्यूज हो गया.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक ग्रुप है, r/AskIndia. इस ग्रुप में यशवंत (@yashwantptl7) नाम के एक यूजर में इंस्टामार्ट डिलीवरी बॉय से जुड़ी ऐसी बात बताई जो काफी हैरान करने वाली थी. उन्होंने 5 दिनों पहले एक पोस्ट लिखा जिसमें बताया कि शाम को उन्होंने अपनी वाइफ से पूछकर घर का राशन ऑनलाइन मंगवा दिया. डिलीवरी वाला अपने तय समय पर ही आया. यशवंत ने उससे सामान ले लिया और जब धन्यवाद कहा तो डिलीवरी बॉय ने पूछा- सर एक प्याज मिल सकता है क्या? तो यशवंत ने जब उससे कारण पूछा, तो डिलीवरी वाले ने कहा- ऐसे ही! फिर यशवंत उसके लिए 1 प्याज ले आया. फिर उन्होंने डिलीवरी बॉय से पूछा- कोई तंत्र-मंत्र तो नहीं करोगे न भइया? उसने कहा- नहीं सर और मुस्कुराकर चला गया.
Instamart delivery guy asked for onion (Bangalore)
byu/yashwantptl7 inAskIndia
[ad_2]
Source link