Headlines

घोड़ी को रास नहीं आया दूल्हा, चढ़ते ही पटका, कुचल-कुचलकर किया ऐसा हाल, धरे रह गए अरमान!

[ad_1]

Last Updated:

शादियों से जुड़े हुए तमाम वायरल वीडियो तो आपने देखे होंगे लेकिन शायद ही कभी ऐसा दूल्हा देखा हो, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. अपनी ही शादी में ये खुद को संभाल नहीं पाया.

घोड़ी को नहीं भाया दूल्हा, चढ़ते ही पटका, कुचलकर किया वो हाल, धरे रह गए अरमान

घोड़ी ने कर दिया कांड.

शादी-ब्याह का सीज़न है और कई बार तो दूल्हा-दुल्हन इतने खुश हो जाते हैं कि उन्हें समझ ही नहीं आता कि वो क्या कर डालें. ऐसे में उनकी अजीबोगरीब हरकतें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं. इस वक्त एक ऐसे ही दूल्हा का वीडियो देखने को मिल रहा है, जो घोड़ी चढ़ने को तो तैयार था लेकिन शायद घोड़ी को वो ज़रा भी पसंद नहीं आया.

शादियों के सीज़न में सोशल मीडिया पर वीडियो की भरमार हो जाती है. इससे जुड़े हुए तमाम वायरल वीडियो तो आपने देखे होंगे लेकिन शायद ही कभी ऐसा दूल्हा देखा हो, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. अपनी ही शादी में ये खुद को संभाल नहीं पाया. उसके साथ जो हुआ, वो लोगों को खूब दिलचस्प लग रहा है.

घोड़ी को ‘कुबूल’ नहीं था दूल्हा
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि बारात बस निकलने वाली है. दूल्हा अंदर से सज-धजकर नोटों की माला पहने हुए बाहर आता है और तैयार खड़ी घोड़ी पर बैठ जाता है. हालांकि घोड़ी को शायद ये पसंद नहीं आया और उसने बिजली की रफ्तार से दूल्हे को पटक दिया और उसे अपने पैरों से कुचलना शुरू कर देती है. लोग उसे किसी तरह बचाते तो हैं, लेकिन तब तक दूल्हे की दुर्गति हो चुकी होती है. ये वीडियो देखकर लोगों को हंसी भी आ रही है और दुल्हे पर तरस भी.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *