[ad_1]
Last Updated:
Champions Trophy 2025 India vs Pakistan पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ करो या मरो की स्थिति में है. इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम उल हक को चोटिल फखर जमां की जगह टीम में शामिल किया गया है. उनको भारत के…और पढ़ें
इंजमाम उल हक के भतीजे को चैंपियंस ट्रॉफी टीम में चोटिल फखर जमां की जगह मिला मौका
हाइलाइट्स
- पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला.
- इमाम उल हक टीम में शामिल हुए.
- फखर जमां चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर.
नई दिल्ली. भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में हर हाल में मैच को जीतना चाहेगी. दोनों देशों के बीच आईसीसी टूर्नामेंट में खेला जाने वाला मुकाबला नाक की लड़ाई होता है. इस बार तो मामला पाकिस्तान के लिए करो या मरो का हो चला है. न्यूजीलैंड से मिली टूर्नामेंट के पहले मैच की हार ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारत से भी हार मिली तो सेमीफाइनल का दरवाजा लगभग बंद हो जाएगा. इस मैच में पाकिस्तान एक ऐसे खिलाड़ी को उतार सकता है जिसके चाचा ने भारतीय गेंदबाजों को जमकर परेशान किया था.
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का जिक्र आता है तो जहन में सौरव गांगुली और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम उल हक याद आते हैं. दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ द्वीपक्षीय सीरीज खेली. इंजमान ने तो भारत के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया था. तमाम भारतीय दिग्गज उनको सबसे खतरनाक बैटर मानते हैं. जहीर खान, इरफान पठान, अनिल कुंबले ने भी इंजमाम को मुश्किल चुनौती बताया. वीरेंद्र सहवाग ने तो अपने टॉप 5 वनडे बल्लेबाज की लिस्ट में रोहित शर्मा को जगह नहीं दी लेकिन इंजमाम को रखा है.
जिसने टीम इंडिया को रुलाया, ड्रेसिंग रूम में फूट-फूट कर रोया वो पाकिस्तानी बल्लेबाज
चाचा ने किया परेशान, भतीजा आया टीम में
पाकिस्तान की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच के बाद जोरदार झटका लगा. अनुभवी बल्लेबाज फखर जमां चोटिल होकर टू्र्नामेंट से बाहर हो गए. उनकी जगह पर इमाम उल हक को टीम में जगह दी गई है. इमाम पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम के भतीजे हैं. भारत के खिलाफ इंजमाम ने 67 वनडे में 43 से ज्यादा की औसत से 2403 रन बनाए थे. इस में उन्होंने 4 सेंचुरी ठोकी और 123 रन की सबसे बड़ी पारी खेली.
इमाम उल हक ने पाकिस्तान के लिए 72 वनडे मैच खेलकर 3138 रन बनाए हैं. इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 151 रन का है. वनडे में इमाम ने कुल 9 शतक और 20 अर्धशतक जमाया है. भारत के खिलाफ 6 वनडे खेलकर इमाम ने सिर्फ 64 रन ही बनाए हैं. उनका सबसे बड़ा स्कोर 36 रन का रहा है.
New Delhi,Delhi
February 22, 2025, 10:49 IST
[ad_2]
Source link