Headlines

चित्रांगदा सिंह को मुंबई में नहीं मिल रहा था कमरा, इस एक्ट्रेस ने की मदद, अब क्राइम थ्रिलर में दोनों साथ आएंगी नजर

[ad_1]

Last Updated:

चित्रांगदा सिंह ने बताया कि दीप्ति नवल ने मुंबई में उनके संघर्ष के दिनों में मदद की थी. उन्होंने बताया दीप्ति की छोटी सी मदद ने उन्हें उनके दिल के करीब ला दिया. अब वे दीप्ति नवल और रेवती के साथ ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ में नजर आएंगी. चित्रांगदा सेन ने कहा कि उनके साथ काम करने से उन्होंने बहुत कुछ सीखा.

ख़बरें फटाफट

चित्रांगदा सिंह को मुंबई में नहीं मिल रहा था कमरा, इस एक्ट्रेस ने की मददचित्रांगदा सेन की फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है.

मुंबई. बॉलीवुड की चमक-दमक के बीच कई ऐसे किस्से छिपे होते हैं जो कलाकारों के संघर्ष, उनकी दोस्ती और उनके सफर को और भी खास बना देते हैं. एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने भी ऐसे ही अनुभवों से गुजरकर सफलता हासिल की है. इन दिनों वह अपनी नई फिल्म ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनके साथ दीप्ति नवल और रेवती जैसी बेहतरीन एक्ट्रेसेज हैं. इस बीच उन्होंने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया, जिसमें दीप्ति नवल ने उनकी मदद की थी.

चित्रांगदा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा,”जब मैं पहली बार मुंबई आई थी, तब मुझे रहने को कोई कमरा नहीं मिल रहा था. उस वक्त दीप्ति नवल ने मेरी मदद की. स्थायी रूप से मुंबई शिफ्ट होने से पहले मैं कुछ दिन उनके घर में रुकी थी. इस छोटी-सी मदद से मेरे दिल में उनकी एक खास जगह बन गई. शुरुआत से ही वह मेरी जर्नी का एक भावनात्मक हिस्सा रही हैं, इसलिए आज उनके साथ फिर से स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए बेहद खास एहसास है.”

चित्रांगदा सिंह ने कहा, “जब इतने साल बाद मैंने दीप्ति नवल और रेवती जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ शूटिंग की, तो यह मेरे लिए सीखने और समझने से भरा अनुभव बन गया. एक एक्टर के तौर पर जब आपको किसी सीनियर कलाकार के साथ काम करने का मौका मिलता है, तो स्वाभाविक रूप से आप उनकी शैली, उनकी बारीकियों, उनके डायलॉग बोलने के अंदाज और उनके चेहरे के हाव-भाव को और ध्यान से देखने लगते हो. मैंने सेट पर हर दिन कुछ नया सीखा और पूरे अनुभव का दिल से आनंद लिया.”

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *