Headlines

चुपके से आई 1 फिल्म, 39 दिन रहा बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, कमाए 125 करोड़

[ad_1]

Last Updated:

मेगाबजट फिल्मों के बीच जब एक छोटे बजट की फिल्म रिलीज होती है, तो उसे बॉक्स ऑफिस पर बहुत कम स्क्रीनंस मिलती है. इसी के साथ उसके कमाई के आसार भी कम हो जाते हैं. ऐसे में शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार की फिल्म के साथ …और पढ़ें

चुपके से आई 1 फिल्म, 39 दिन रहा बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, कमाए 125 करोड़

सुपरहिट फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी थी ये फिल्म.

हाइलाइट्स

  • शाहरुख खान की ‘जवान’ 50 से ज्यादा दिनों तक बॉक्स ऑफिस रही.
  • वहीं, लो बजट फिल्म 39 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर रही.
  • शाहरुख खान की फिल्म के रहते हुए लो बजट मूवी ने 100 करोड़ से ज्यादा कमाए.

मुंबई. बीते कुछ सालों में मेगाबजट फिल्मों का चलन तेजी से बड़ा है. इनमें से ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप भी हुई हैं. इस साल की शुरुआत में आई राम चरण और कियारा आडवाणी की ‘गेम चेंजर’ फ्लॉप साबित हुई थी, तो राम चरण ने अपनी फीस कम कर दी. गेम चेंजर ही नहीं, बड़े बजट की ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘बेबी जॉन’ समेत कई फिल्में फ्लॉप रहीं. बीते दो-तीन सालों में छोटे बजट की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई की है. चाहे ‘कांतारा’ हो या फिर ‘स्त्री 2’ या फिर ‘मुंज्या’.

यहां हम आपको एक ऐसी ही लो बजट फिल्म के बारे में बताने जा रहे है, जो शाहरुख खान की मेगाबजट पैन इंडिया फिल्म के साथ रिलीज हुई. यह सुपरहिट फिल्म की तीसरी फ्रेचाइजी थी और धीरे-धीरे इसने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था. यह फिल्म शाहरुख की जवान के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी.

Shah Rukh khan Jawan

साल 2023 में शाहरुख खान की ‘जवान’ लगातार दूसरी ब्लॉकबस्टर थी.

इस फिल्म का नाम ‘फुकरे 3’ है. ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और वरुण शर्मा स्टारर यह फिल्म पहले 7 सितंबर को ‘जवान’ के साथ रिलीज होनी थी. लेकिन मेकर्स ने इसे 3 हफ्ते के लिए टाल दिया और 28 सितंबर को रिलीज की गई. इसी दिन विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी ‘द वैक्सीन वॉर’ भी रिलीज हुई थी.

fukrey 3

‘जवान’ के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस लगी हुई थी ‘फुकरे 3’. (फिल्म पोस्टर)

‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1160 करोड़ रुपए कमाए

‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर लगभग डेढ़ महीने से ज्यादा वक्त रही. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, जवान 300 करोड़ रुपए में बनी थी. भारत में फिल्म ने 760 करोड़ रुपए और विदेशों में 400 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म का कुल कलेक्शन 1160 करोड़ रुपए रहा था. यह फिल्म 50 से ज्यादा दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर बनी रही थी.

‘फुकरे 3’ ने 127.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था

‘जवान’ की आंधी के बीच रिलीज हुई ‘फुकरे 3’ 40 करोड़ रुपए के बजट में बनी. रिपोर्ट के मुताबिक, इसने भारत में 113.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि विदेशों में 14.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इस तरफ फिल्म ने कुल 127.75 करोड़ रुपए का दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. यह फिल्म 39 दिनों तक बॉक्स ऑफिस बनी रही.

homeentertainment

चुपके से आई 1 फिल्म, 39 दिन रहा बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, कमाए 125 करोड़

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *