Headlines

चूक गए तो पछताएंगे! हर शेयर पर दिख रहा ₹262 मुनाफा, इस आईपीओ में लोग जमकर लगा रहे हैं पैसा

[ad_1]

Corona Remedies IPO GMP: फार्मास्यूटिकल सेक्टर की तेजी से उभरती कंपनी कोरोना रेमेडीज के IPO ने कल 8 दिसंबर को बाजार में दस्‍तक दी थी. इश्‍यू को निवेशकों का अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है. मंगलवार दोपहर 12 बजे तक कोरोना रेमेडीज आईपीओ 2.72 गुना सब्‍सक्राइब हो चुका था. निवेशक 10 दिसंबर तक इस इश्‍यू के शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. ग्रे मार्केट में भी यह आईपीओ हलचल मचाए हुए है और इसके शेयर 24 फीसदी प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं.

कंपनी इस इश्यू के जरिए ₹655.37 करोड़ जुटाने जा रही है. यह इश्‍यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है और कंपनी कोई नया शेयर जारी नहीं किया है. इस OFS के तहत प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशक कुल 61.71 लाख शेयर बेचेंगे. IPO का अलॉटमेंट 11 दिसंबर को किया जाएगा, जबकि 15 दिसंबर को इसके शेयर्स BSE और NSE पर लिस्ट होने की संभावना है.

कोरोना रेमेडीज आईपीओ का प्राइस बैंड कितना है?

कोरोना रेमेडीज IPO का प्राइस बैंड ₹1,008 से ₹1,062 प्रति शेयर तय किया है. इश्‍यू के एक लॉट में 14 शेयर हैं और रिटेल निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए बोली लगानी अनिवार्य है. ऊपरी प्राइस बैंड पर निवेशकों को इस आईपीओ में कम से कम ₹14,868 लगाने होंगे.

कोरोना रेमेडीज IPO का सब्‍सक्रिप्‍शन स्‍टेटस क्‍या है?

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार दोपहर 12 बजे तक इश्यू को कुल 2.72 गुना अप्लाई किया जा चुका है. अभी तक इश्यू को पेशकश पर रखे 21,39,573 शेयरों के मुकाबले 61,93,180 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी है। नॉन इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की केटेगरी को सबसे ज्यादा 5.89 बुक किया गया है. रिटेल निवेशकों की केटेगरी को 2.89 गुना सब्सक्राइब किया गया है.

कोरोना रेमेडीज आईपीओ का GMP क्‍या है?

ग्रे मार्केट में कोरोना रेमेडीज के नॉन-लिस्टेड शेयरों को लेकर काफी हलचल देखने को मिल रही है. ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाली वेबसाइट, आईपीओवॉच.इन के अनुसार, कंपनी के शेयर मंगलवार को 262 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे. यह संकेत देता है कि शेयर 1302 रुपये पर लिस्ट हो सकते है, जो इश्यू प्राइस बैंड के अपर एंड 1062 रुपये से करीब 24 फीसदी ज्‍यादा है.

कोरोना रेमेडीज आईपीओ में पैसे लगाएं या नहीं?

अरिहंत कैपिटल का कहना है कि कोरोना रेमेडीज का बिजनेस लंबे समय के लिए मजबूत ग्रोथ दिखा सकता है. ब्रोकरेज का कहना है कि अपर प्राइस बैंड ₹1,062 पर कंपनी का P/E रेश्यो 43.5x आता है, जो FY25 के EPS ₹24.4 पर आधारित है. ब्रोकरेज ने इस आईपीओ को ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह दी है. एसबीआई सिक्योरिटीज ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की रिटर्न रेशियो अच्छी है. बैलेंस शीट मजबूत है और वैल्यूएशन भी अपने सेक्टर के हिसाब से ठीक है. इसलिए ब्रोकरेज ने निवेशकों को कट-ऑफ प्राइस पर आईपीओ सब्सक्राइब करने की सलाह दी है.

कोरोना रेमेडीज आईपीओ रिजर्वेशन

इश्यू में 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों, 50% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) और शेष 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा गया है.

(Disclaimer: IPO में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. यदि आप आईपीओ में पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *