[ad_1]
Last Updated:
चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है. लगभग आठ साल बाद आईसीसी के इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है. इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही है. इनमें से एक टीम ऐसी है जिसमें कभी भी हिंदू खिलाड़ी शामिल नह…और पढ़ें
अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम की ओर से कोई भी हिंदू खिलाड़ी नहीं खेला है.
हाइलाइट्स
- चैंपियंस ट्रॉफी का की शुरुआत बुधवार से होगी
- 8 टीमें एक ट्रॉफी के लिए जोर आजमाइश करेंगी
- अफगानिस्तान की टीम पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगी
नई दिल्ली. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने में महज कुछ ही घंटे बचे हैं. नौवें संस्करण में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसमें भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीमें शामिल हैं. भारत दो बार टूर्नामेंट जीत चुका है. अफगानिस्तान की टीम ने पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई की है. दिग्गज भारत को खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे हैं. वहीं कुछ क्रिकेट जानकार पाकिस्तान को भी नहीं नकार रहे हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच से होगी. चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और कीवी टीम के बीच बुधवार को खेला जाएगा.पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें भारत के ग्रुप में हैं.
अफगानिस्तान ने 2001 से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना शुरू किया. चैंपियसं ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली अफगानिस्तान इकलौती ऐसी टीम है जिसकी ओर से कभी हिंदु खिलाड़ी नहीं खेले. पिछले कुछ वर्षों से यह टीम लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उलटफेर करने में माहिर अफगान टीम में राशिद खान के तौर पर एक ऐसा खिलाड़ी है जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखता है.राशिद अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी में वर्ल्ड के एक से बढ़कर एक बल्लेबाजों को उलझाते हैं.
एबी डीविलियर्स के 5 महारिकॉर्ड… जिनको तोड़ पाना असंभव, वनडे में 31 गेंदों पर जड़ चुके हैं सेंचुरी
अफगानिस्तान को ग्रुप बी में रखा गया है
चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान को ग्रुप बी में रखा गया है जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका जैसी टीमें शामिल हैं. इसे ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है. दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और मेजबान पाकिस्तान जैसी टीमें भी खिताब की दावेदारों में हैं. भारत को पिछले टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. साउथ अफ्रीका ने लगातार अच्छा क्रिकेट खेला है. और उनके पास इतना बड़ा टूर्नामेंट जीतने के लिए सभी जरूरी चीजें हैं- अनुभव, मजबूती और कगिसो रबाडा जैसा एक्स फैक्टर खिलाड़ी.’ पाकिस्तान को घरेलू परिस्थितियों में हराना मुश्किल होगा.न्यूजीलैंड हमेशा ही जीत के करीब रहते हैं.’ ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में हुई सीरीज में संघर्ष करना पड़ा लेकिन उनके पास कुछ बेहतरीन बल्लेबाज हैं. ट्रेविस हेड शानदार फॉर्म में हैं.’
अफगानिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्क्वॉड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी , राशिद खान , नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान.
New Delhi,Delhi
February 18, 2025, 17:15 IST
[ad_2]
Source link