[ad_1]
Last Updated:
रोहित शर्मा क्या चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रिटायरमेंट का ऐलान करेंगे. इसपर उन्होंने खुद जवाब दिया है. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 6 फरवरी को नागपुर में खेला जाएगा. इस मुकाबले की पूर्व संध्या पर रोहित ने …और पढ़ें
रोहित शर्मा ने अपने भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर चर्चाएं जोरों पर है.रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारी कर रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रोहित से उनके भविष्य की योजनाओं पर स्पष्टता मांगी है.चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित का भविष्य तय होगा.भारतीय कप्तान रोहित ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे समय में उनके करियर के बारे में बात करना अप्रासंगिक है. जब उनका ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर है.
भारत 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज के साथ करेगा. जिसका पहला मैच बृहस्पतिवार को यहां खेला जाएगा. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जब तीन वनडे और चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है तो मेरे लिए अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में बात करना कितना प्रासंगिक है. (मेरे भविष्य पर) खबरें कई वर्षों से चल रही हैं और मैं उन खबरों पर स्पष्टीकरण देने के लिए यहां नहीं हूं.’
38 से सीधे दूसरे नंबर पर… अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टॉप 5 में 3 भारतीय बैटर्स शामिल
भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मेरे लिए तीन मैच (इंग्लैंड के खिलाफ) और चैंपियंस ट्रॉफी बहुत महत्वपूर्ण हैं. मेरा ध्यान इन मुकाबलों पर है और मैं देखूंगा कि इसके बाद क्या होता है.’ रोहित पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उन्होंने पांच पारियों में 6.20 की औसत से केवल 31 रन बनाए. इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बारे में नहीं सोच रहे हैं लेकिन ऐसी खबरें हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनसे चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में बताने को कहा है.
New Delhi,Delhi
February 05, 2025, 18:45 IST
[ad_2]
Source link