Headlines

चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय टीम की तैयारी में दुबई के अवैस अहमद का योगदान

[ad_1]

Last Updated:

दुबई में चल रहे प्रेक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा को अपना पंजा बचाने के लिए खासी मश्क्कत करनी पड़ी. नेट्स के दौराम लोकल गेंदबाज को अक्सर नेट्स पर बुलाया जाता है और इस बार शाहीन शाह अफरीदी , मुस्तिफिजुर के खिल…और पढ़ें

रोहित का पैर तोड़ने की थी साजिश, लोकल गेंदबाज के निशाने पर था हिटमैन का जूता

रोहित-विराट-गिल को परेशान करने वाले लोकल गेंदबाज से मिलिए

नई दिल्ली. दुबई में भारतीय टीम शिद्द्त के साथ चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी नें जुटी है. दिन और रात को दो अलग प्रेक्टिस सेशन भी रखे जा रहे है ताकि फ्लड लाइट्स में भी खिलाड़ियों को बराबर अभ्यास का मौका मिले. कुछ चुनिंदा लोकल गेंदबाजों को भी नेट्स पर तैयारी के लिए बुलाया जा रहा है. इसी कड़ी में एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज भारतीय नेट्स पर देखा गया जिसने हर बल्लेबाज को परेशान किया खास तौर पर उनके निशाने पर थे भारतीय कप्तान.

अजमान क्लब से खेलने वाले इस तेज गेंदबाज का नाम अवैस अहमद है जो दुबई के लोकल क्रिकेट के तेज तर्रार गेंदबाज माने जाते है और अपनी तेज यॉर्कर और स्लोवर वन के लिए चर्चा में रहते है . इसी वजह से उनके ट्रेनर जाकिर खान से रिक्वेस्ट करके नेट्स पर बुलाया गया और जब अवैस नेट्स पर आए तो हर कोई उनका मुरीद हो गया.

रोहित ने कहा बच के रहना करे बाबा 

भारत के नेट्स पर जब टॉप आर्डर के बल्लेबाज बल्लेबाजी करने उतरे तो उनको लगा होगा कि लोकल गेंदबाज प्रेक्टिस कराने आए है पर जैसे ही अवैस अहमद ने लेफ्ट ऑर्म राउंड दि विकेट बोलकर रन नापा और अपनी पहली गेंद रोहित को फेंका तो उसी समय ये लग गया कि वो नेट कराने नहीं बल्लेबाजों का टेस्ट लेने आया है. अवैस अहमद जो दुबई में अपनी तेज यॉर्कर और स्लोवर गेंदों के लिए जाते जाते है उन्होने लगातार रोहित शर्मा और शुभमन गिल को परेशान किया. नेट्स देखकर ये लग रहा था कि मानों एक हाई क्वालिटी मुकाबला चल रहा है. प्रेक्टिस सेशन के बाद रोहित और गिल दोनों ने स्पेशली अवैस अहमद को बुलाया और उनकी तारीफ की. अवैस ने जब रोहित से कहा कि उनको गेंदबाजी करके उनकी दिली तमन्ना पूरी हो गई तो रोहित ने कहा कि आप मेरा पैर तोड़ना चाहते थे और आपकी इनस्विंग गेंदे वाकई बहुत शानदार थी.

शाहीन शाह और मुस्तिफिजुर के खिलाफ तैयारी 

भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी जिसके पास  मुस्तिफिजुर रहमान जैसा बाएं हाथ का गेंदबाज है और जिनको भारत के खिलाफ गेंदबाजी करने में मजा आता है और उनकी वैरिएशन सभी के लिए बड़ी चुनौती रहती है. ठीक वैसे ही पाकिस्तान के पास शाहीन शाह अफरीदी है जिनके इन स्विंग गेंदों का खौफ हमेशा से टीम इंडिया के खेमें में रहता है इसीलिए लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अवैस अहमद को नेट्स पर बुलाया जिनकी गेंदबाजी को खेलने के बाद भारतीय टीम अपने आपको बेहतर तरीके से तैयार कर पाएं होंगे.

homecricket

रोहित का पैर तोड़ने की थी साजिश, लोकल गेंदबाज के निशाने पर था हिटमैन का जूता

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *