[ad_1]
Last Updated:
जसप्रीत बुमराह का चैंपियस ट्रॉफी में खेलने पर संशय है.बीसीसीआई ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर कर दिया है.ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बुमराह कहीं चैंपियंस ट्रॉफी से ना बाहर हो जाएं.क्योंकि पह…और पढ़ें
जसप्रीत बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर काले बादल मंडरा रहे हैं.
नई दिल्ली. जसप्रीत बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना मुश्किल है. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए पहले टीम इंडिया में जगह दी गई थी लेकिन बाद में बीसीसीआई ने उनका नाम हटा लिया है.ऐसे में अब बुमराह की फिटनेस को लेकर सवाल उठना लाजिमी है. टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का कहना है कि अगर बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलते हैं तो भारतीय टीम को उसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. हालांकि शास्त्री ने ये भी कहा कि इस पेसर की वापसी को लेकर मैनेजमेंट को जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जनवरी में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट में पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. और उन्होंने दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की थी. उन्होंने तब से भारत के लिए गेंदबाजी नहीं की है, हालांकि उन्हें प्रतिष्ठित वनडे टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी के लिए शुरूआती टीम में शामिल किया गया है. बुमराह इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और बृहस्पतिवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए वनडे टीम में नहीं हैं. खेल विज्ञान विशेषज्ञों से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को उनकी फिटनेस पर अपडेट देने की उम्मीद है जिसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर फैसला लिया जाएगा जो पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित की जाएगी.
38 से सीधे दूसरे नंबर पर… अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टॉप 5 में 3 भारतीय बैटर्स शामिल
इसका पहला मैच 19 फरवरी को कराची में होना है जबकि भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा. शास्त्री ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ‘रिव्यू’ में कहा, ‘बुमराह के फिट नहीं होने से भारत की (चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की) संभावना 30 प्रतिशत, नहीं 30 से 35 प्रतिशत कम हो जाएगी. पूरी तरह से फिट बुमराह के खेलने से आपके पास ‘डेथ ओवरों’ में अच्छी गेंदबाजी की गारंटी होती है.’ पिछले साल शानदार प्रदर्शन करने वाले बुमराह को आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी के साथ आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर चुना गया. उन्होंने भारत को 2024 टी20 विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी.
ऑस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में दोनों टीम में सबसे ज्यादा 32 विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. शास्त्री ने इस दिग्गज को जल्दबाजी में वापसी कराने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनका जल्दबाजी में वापसी कराना बहुत जोखिम भरा है. भारत को आगे काफी क्रिकेट खेलना है. और अपने करियर के इस पड़ाव पर मुझे लगता है कि वह बहुत ही ज्यादा अहम हैं और उन्हें अचानक एक मैच के लिए नहीं बुलाया जाना चाहिए.’ उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीदें बहुत ज्यादा लगी होंगी. उन्हें लगेगा कि वह आते ही धूम मचा देगा. जब आप चोट से वापसी करते हैं तो यह कभी भी इतना आसान नहीं होता.’
New Delhi,Delhi
February 05, 2025, 17:44 IST
[ad_2]
Source link