Headlines

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ICC ने पोस्ट किया वीडियो, हार्दिक पंड्या आए नजर, अफरीदी बोले- पाकिस्तान के लिए क्रिकेट…

[ad_1]

Last Updated:

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होगी. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ‘ऑल ऑन द लाइन’ नामक एक अभियान क्लिप लॉन्च की.

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ICC ने पोस्ट किया वीडियो, हार्दिक पंड्या आए नजर

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ICC ने पोस्ट किया वीडियो.

नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होगी. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को आईसीसी मेंस चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ‘ऑल ऑन द लाइन’ नामक एक अभियान क्लिप लॉन्च की.आईसीसी ने एक वीडियो पोस्ट की है. इस क्लिप का उद्देश्य इस रोमांचक दो सप्ताह की प्रतियोगिता में होने वाले 50 ओवर के क्रिकेट को उजागर करना है.

आईसीसी ने बुधवार को एक रिलीज में बताया कि क्लिप में दिखाया गया है कि कैसे खिलाड़ी जोखिमों का सामना करते हैं, जल्दी निर्णय लेते हैं और प्रतियोगिता में बने रहने के लिए अपनी सीमाओं को पार करते हैं. इस क्लिप में सुपरस्टार्स हार्दिक पांड्या, मोहम्मद नबी, फिल सॉल्ट, शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी शामिल हैं, जो दिखाते हैं कि खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी और अनोखी व्हाइट जैकेट्स जीतने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देते हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *