Headlines

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच में गूंजा भारतीय राष्ट्रगान

[ad_1]

Last Updated:

Australia vs England: मैच शुरू होने से पहले इस मैदान पर मजेदार घटना तब घटी जब भारतीय राष्ट्रगान गद्दाफी स्टेडियम में गूंज गया.

जन गण मन... पाकिस्तान में गूंजा भारतीय राष्ट्रगान, स्टाफ मैनेजमेंट से हुई चूक

पाकिस्तान में गूंजा भारतीय राष्ट्रगान.

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान में गलती से भारतीय राष्ट्रगान बजा.
  • ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी.
  • ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन तक 2 विकेट लिए.

नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (Australia vs England) की टीम आमने सामने है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला लाहौर में खेला जा रहा है. मैच शुरू होने से पहले इस मैदान पर मजेदार घटना तब घटी जब भारतीय राष्ट्रगान गद्दाफी स्टेडियम में गूंज गया. आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो गया जबकि भारत के सभी मुकाबले तो लाहौर में खेले जा रहा है. आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी सच्चाई.

दरअसल, जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम अपने राष्ट्रगान के लिए मैदान में आई तो ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रगान की जगह ग्राउंड के मैनेजमेंट ने भारत का राष्ट्रगान चला दिया. वीडियो में भारत भाग्य विधाता सुनाई दे रहा है. हालांकि, कुछ सेकेंड्स में भारतीय राष्ट्रगान को बंद कर दिया गया और दोबारा से ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रगान लगाया गया. फिर ऑस्ट्रेलिया ने शांतिपूर्वक अपना राष्ट्रगान पूरा किया. यहां पर पीसीबी के किसी कर्मचारी की गलती होगी जिसने ऑस्ट्रेलिया की जगह भारत का राष्ट्रगान चलाया.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *