[ad_1]
Last Updated:
चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान रन बनाने का नया अड्डा बन चुका है. पाकिस्तान के मैदानों पर अब तक 7 शतक लगे है वहीं दुबई में खेले गए दो मैचों में 3 शतक आए. हैरानी की बात ये है कि टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी पाकिस्ता…और पढ़ें
लुट गया पाकिस्तान, ना गेंदबाजी ना बल्लेबाजी में जान
हाइलाइट्स
- पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी में 7 शतक लगे हैं.
- पाकिस्तान के गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा रन लुटाए.
- भारत ने दुबई में दो मैचों में दो शतक लगाए.
नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान रन बनाने का नया अड्डा बन चुका है. पाकिस्तान के मैदानों पर अब तक 7 शतक लगे है वहीं दुबई में खेले गए दो मैचों में 3 शतक आए. हैरानी की बात ये है कि टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी पाकिस्तान टीम के गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा रन लुटाए. टूर्नामेंट के जितने भी हाई स्कोरिंग मैच हुए वो सारे ही पाकिस्तान में हुए जो ये दर्शाता है कि कितनी सपाट पिचों पर पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी कराई जा रही है.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अब तक 8 मैच आयोजित हो चुके हैं. इसमें से एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक ठोककर इस बार टूर्नामेंट में शतकों की संख्या को 10 तक पहुंचा दिया. इनमें दो शतक भारतीय खिलाड़ियों ने लगाए हैं.
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने बजाया बैंड
इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी टॉप पर हैं. टीम की ओर से तीन शतक लगाए गए हैं. विल यंग ने पाकिस्तान के खिलाफ 107 रनों की पारी खेली थी. टॉम लाथम ने पाकिस्तान के खिलाफ 118 रनों की पारी खेली थी. वहीं रचिन रवींद्र ने बांग्लादेश को धोते हुए 112 रन बनाए थे. अगर टूर्नामेंट में इस बार किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक देखें तो वह पाकिस्तान है. लैथम के साथ-साथ कोहली ने भी पाक के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी.
दुबई में भारत की दबंगई
भारत ने इस चैंपियंस ट्रापी में दो मैच खेले और दोनों में टीम इंडिया की ओर से दो शतक लगे हैं. भारत के लिए शुभमन गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी. उन्होंने नाबाद 101 रन बनाए थे. कोहली ने पाक के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए. भारत के लिए अच्छी बात ये रही कि उनके टॉप आर्डर के बल्लेबाजों ने मैच फिनिश करने का काम किया और जो सेट हुआ वो मैच खत्म करके ही ड्रेसिंग रूम लौटा.
पाकिस्तान को छोड़कर सभी टीम के पास शतकवीर
इस टूर्नामेंट में 8 टीमें खेल रही है और मेजबान पाकिस्तान को छोड़ दे तो हर टीम की तरफ से किसी ना किसी बल्लेबाज ने शतक लगाया है. इंग्लैंड के खिलाफ इब्राहिम जादरान ने शतक लगाकर चैंपियंस ट्रॉफी में सेंचुरी लगाने वालों की लिस्ट में अपना नाम लिखवा लिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए रेयान रिकल्टन ने 103 रन बनाए. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी वहीं इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तो बांग्लादेश के लिए तौहित हृदोय ने भारत के खिलाफ सेंचुरी लगाई. ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस ने शतक जड़ा. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 120 रन बनाए थे. कुल मिलाकर ये साफ हो गया है कि पाकिस्तान में रन बनाना आसान है वहीं दुबई में बड़े स्कोर बनाने के लिए बल्लेबाजों को मेहनत करनी पड़ रही है.
New Delhi,Delhi
February 26, 2025, 17:31 IST
[ad_2]
Source link