Headlines

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला 20 फरवरी को

[ad_1]

Last Updated:

2017 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में रोहित शर्मा के शतक और विराट कोहली की आतिशी पारी की वजह से भारत ने बांग्लादेश को बुरी तरह हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. 1998 से शुरु हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादे…और पढ़ें

8 साल पहले जब जय-वीरू ने बांग्लादेश को बना दिया था बसंती

2017 में रोहित-विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ की थी 175* रन की साझेदारी

हाइलाइट्स

  • रोहित शर्मा ने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में शतक जड़ा.
  • भारत ने बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया.
  • विराट कोहली और रोहित की 175 रनों की साझेदारी.

नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत और बांग्लादेश की टीम सिर्फ एक बार भिड़ी है जिसमें टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाजों ने  ने पड़ोसी टीम को रौंदते हुए उनको इस बात का एहसास कराया था कि चैंपियन बल्लेबाज क्या होते है. ये मुकाबला 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला था जिसमें भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी.

2013 की चैंपियन टीम के सामने बांग्लादेश ने 265 रन का टॉरगेट रखा था एक दमदार स्कोर के साथ, बांग्लादेशी प्रशंसकों ने भारत को हराकर अपने पहले प्रमुख ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने का सपना देखा होगा. पर रोहित और शिखर धवन को उन सपनों को चकनाचूर करने  में ज्यादा समय नहीं लगा। दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने अपना 11वां वनडे शतक जड़ा और भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की।

बांग्लादेश का जब इंग्लैंड में बजा बैंड 

चैम्पियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को नौ विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल जगह बनाई थी. 265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 87 रनों पर पहला विकेट गंवा दिया था. शिखर धवन फिफ्टी से चूक गए और 34 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद विराट कोहली और रोहित के बीच वो साझेदारी हुई जिसमें बल्लेबाजी के वो सारे रंग थे जिसको देखने के लिए फैंस स्टेडियम जाते है. रोहित ने खासतौर पर शानदार बल्लेबाजी से गेंद को देर से खेला, लेकिन फिर भी नियमित आधार पर बाउंड्री लगाने में सफल रहे.बांग्लादेशी तेज गेंदबाजों ने उन्हें आउट करने की कोशिश की, लेकिन रोहित की यह चाल भी नाकाम रही क्योंकि वह शॉर्ट बॉल को हैंडल करने में माहिर थे. थर्ड मैन बाउंड्री पर आउटसाइड एज को छोड़कर रोहित ने बांग्लादेश को एक भी मौका नहीं दिया.रोहित  शर्मा 123 रन बनाकर नाबाद लौटे। विराट कोहली (96*) सबसे कम इनिंग्स में 8000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। दोनों बल्लेबाजों के बीच में 175 रनों की साझेदारी हुई और टीम इंडिया ने 41 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया .

रिकॉर्ड बुक की कहानी 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. इस टूर्नामेंट का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि आखिरी बार इसका आयोजन साल 2017 में किया था. अब 8 साल बाद इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलेगी इसके बाद 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबला होगा फिर 2 मार्च को टीम इंडिया को न्यूजीलैंड की चुनौती से पार पाना होगा. भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल 41 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 32 में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है और 8 में बांग्लादेश ने बाजी मारी है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है.  ऐसे में वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया का बांग्लादेश के खिलाफ पलड़ा भारी है जिसके आगे भी जारी रहने की पूरी संभावना है.

homecricket

8 साल पहले जब जय-वीरू ने बांग्लादेश को बना दिया था बसंती

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *