Headlines

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत सेमीफाइनल में

[ad_1]

Last Updated:

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर चुका है . इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1998 में हुई और तब से भारत 5 बार नाकआउट में पहुंचा और एक बार सयुंक्त विजेता और 2013 में भारतीय टीम चैंपियन ब…और पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के रहे हैं हैरान करने वाले आंकड़े

चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास, टीम इंडिया कितनी फेल कितनी पास

नई दिल्ली. 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम साल 2025 में  चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. भारत ने बांग्लादेश के अलावा पाकिस्तान को हराया और एक बार फिर वर्ल्ड क्रिकेट को अपने दबदबे का अहसास भी करा दिया है.  भारतीय टीम अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को खेलेगी. जो ये तय करेगा कि पूल टॉप कौन करेगा.

न्यूजीलैंड के खिलाफ नतीजा जो भी आए  भारतीय फैंस की नजरें सेमीफाइनल पर टिकी होगी . चैंपियंस ट्रॉफी में भारत इससे पहले 5 बार नॉकआउट के लिए क्वालिफाई कर चुका है पर सफलता सिर्फ दो बार ही हाथ लगी है अब बड़ा सवाल ये है कि अगर पांच बार भारत सेमीफाइनल पहुंचा तो सिर्फ दो बार खिताब उसके नाम क्यों है ये जानने के लिए चलते है चैंपियंस ट्रॉफी के सफर पर.

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का हिचकोले खाता सफर 

बांग्लादेश में पहली बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पहली बार 1998 में खेला गया. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम सेमीफाइनल में हार गई जब मजबूत दक्षिण अफ्रीका ने उनको मात दी .  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में भारत को फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा  न्यूजीलैंड के लिए तब ऑलराउंडर क्रिस क्रेंस ने धुआंधार बल्लेबाजी करके ट्रॉफी भारत के हाथ से छीन ली थी. इसके बाद टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2002 के फाइनल में पहुंची. भारतीय टीम के सामने फाइनल में श्रीलंका थी, लेकिन दोनों टीमों के बीच बारिश की वजह से फाइनल पूरा नहीं हो सका. जिसके बाद भारत और श्रीलंका दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया. इग्लैंड में आयोजित  चैंपियंस ट्रॉफी 2004  में भारतीय ग्रुप स्टेज से आगे नहीं जा सकी. कुछ ऐसा ही हाल 2006 और  2009 चैपियंस ट्रॉफी में भारत का रहा जब दक्षिण अफ्रीका में भारत लीग मैच में ही बाहर हो गया .

2013 में माही मैजिक

11 साल बाद भारतीय टीम की किस्मत ने पलटा खाया और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में   चैंपियंस ट्रॉफी 2013 का टाइटल भारत ने जीता. भारतीय टीम के सामने फाइनल में मेजबान इंग्लैंड था. उस भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी थी. इस फाइनल मैच का अंतिम ओवर आर अश्विन ने फेंका जो बहुत दिनों तक चर्चा में रहा. चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान की चुनौती थी, लेकिन विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया फाइनल में हार गई. इस मैच में पहले फखर जमां के शतक और फिर बाद मो. आमिर की गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम टिक नहीं पाई थी.  बहरहाल, अब तक चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में भारतीय टीम 2 बार विनर बन चुकी है. जिसमें एक बार श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता रही है. 8 साल के बाद एक बार फिर उम्मीद जगी है कि रोहित की अगुआई में टीम ट्रॉफी तक जररू पहुंचेगी.

homecricket

चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के रहे हैं हैरान करने वाले आंकड़े

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *