Headlines

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बड़े बवाल का खुलासा ! 3 खिलाड़ियों को लेकर ‘भिड़े’ गौतम गंभीर और अजीत अगरकर, रिपोर्ट सामने आने से हंगामा

[ad_1]

Last Updated:

आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी टीम चयन में कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच ऋषभ पंत और केएल राहुल को लेकर बहस हुई. श्रेयस अय्यर को मौका दिए जाने को लेकर भी चर्चा हुई थी ऐसा एक रिपोर्ट में खुलासा किया ग…और पढ़ें

क्या इन 3 खिलाड़ियों को लेकर 'भिड़े' गौतम गंभीर और अजीत अगरकर !

टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगकर

हाइलाइट्स

  • क्या गंभीर – अगरकर में पंत और राहुल को लेकर बहस हुई.
  • श्रेयस अय्यर के चयन पर भी चर्चा हुई.
  • पंत पहली पसंद के विकेटकीपर, राहुल का समर्थन गंभीर ने किया.

नई दिल्ली. आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी के टीम सलेक्शन को लेकर अब तक खबरों का आना बंद नहीं हुआ है. कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा की राय टीम चुनने में नहीं मिल रही थी इन खबरों के बीच अब एक और बड़ी बात सामने आई है. एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच विकेटकीपर ऋषभ पंत और केएल राहुल को लेकर चर्चा हुई तो श्रेयस अय्यर के नाम पर भी बहस हुई थी.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात उनकी मिडिल आर्डर की बल्लेबाजी रही. श्रेयस अय्यर ने गजब की बल्लेबाजी कर टीम की मुश्किलों को हल कर दिया. पिछले काफी वक्त से भारतीय टीम को मिडिला आर्डर में एक भरोसेमंद बल्लेबाज की जरूरत थी जिसकी भरपाई इस बैटर ने अपने प्रदर्शन से कर दी.

रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मुख्य चयनकर्ता की विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद ऋषभ पंत थे जबकि गंभीर केएल राहुल का समर्थन किया. रिपोर्ट में कहा गया, “चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा करते समय कहा था कि पंत पहली पसंद के विकेटकीपर हैं. लेकिन इंग्लैंड सीरीज के तीन वनडे मैचों में पंत को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. चयन बैठक में श्रेयस अय्यर को टीम में बनाए रखने और दूसरे विकेटकीपर की जगह को लेकर गरमागरम बहस हुई,”

पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कमेंट्री करते हुए कहा था, “भारत अगले मैच और चैंपियंस ट्रॉफी की टीम कॉम्बिनेशन के बारे में सोच रहा होगा. ऋषभ पंत बेंच पर बैठे हैं. ऐसे में आपको कुछ सवालों के जवाब तो देने होंगे.”

homecricket

क्या इन 3 खिलाड़ियों को लेकर ‘भिड़े’ गौतम गंभीर और अजीत अगरकर !

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *