[ad_1]
हम इंसानों को चैलेंज बहुत पसंद होते हैं. हम कोई सामान्य काम करना ही नहीं चाहते लेकिन अगर इससे जुड़ा कुछ चैलेंज हो, तो इसमें घंटों उलझे रह सकते हैं. कई बार तो छोटी-छोटी चीज़ें भी इतनी मुश्किल लगने लगती हैं कि इंसान उनका हल नहीं निकाल पाता लेकिन कुछ चीज़ें देखने में तो मुश्किल लगती हैं लेकिन करने में बिल्कुल आसान होती हैं.
एक ऐसा ही दिलचस्प ब्रेनटीज़र हम आपके लिए लेकर आए हैं. ये हमारी रोज़ाना की ज़िंदगी से जुड़ा हुआ है. आपने सड़कों पर लगा हुआ जाम ज़रूर देखा होगा. यहां सिर्फ एक गाड़ी के गलत कदम की वजह से कई बार लंबा जाम लग जाता है. इस तस्वीर में भी कुछ ऐसा ही है. आपको वही गाड़ी ढूंढनी है, जो इस जाम की ज़िम्मेदार है.
कौन सी गाड़ी खुलवा सकती है जाम?
Brightside की ओर से बनाए गए इस चैलेंज में आप एक तस्वीर में देख सकते हैं कि एक चौराहे पर गाड़ियां कुछ इस तरह फंसी हैं कि जाम लग गया है. अब इसमें से निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है. आपके लिए चैलेंज ये है कि आप तस्वीर को ध्यान से देखकर 5 सेकंड में बता दें कि ये ट्रैफिक जाम किस तरह से खुलेगा. ये आपको जैसा दिख रहा है, उससे कहीं ज्यादा आसान है.
किस कार को हटाएंगे, तो खुल जाएगा जाम. (Credit- Brightside)
इतनी सी थी बात …
वैसे तो हमे उम्मीद है कि आपने तस्वीर को देखते ही समझ लिया होगा कि कैसे इस जाम को खत्म किया जा सकता है. अगर ऐसा नहीं हुआ है तो हम आपको इसका हल बता देते हैं. दरअसल इस तस्वीर में मौजूदा गाड़ी नंबर तीन अगर आगे की ओर चली जाएगी, तो सारा जाम क्लियर हो जाएगा. तीन नंबर गाड़ी के आगे जाते ही उसके पीछे की गाड़ियां अपने रूट पर निकल जाएंगी. वहीं उसके आस-पास की गाड़ियों के लिए भी रास्ता साफ हो जाएगा.
Tags: Bizarre news, Trending news, Viral news
FIRST PUBLISHED : January 1, 2025, 13:42 IST
[ad_2]
Source link