[ad_1]
Last Updated:
Chhatarpur News : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक अजब-गजब मामला सामने आया है. दरअसल, जिले के अतरार गांव में सरपंच पर छुआछूत को लेकर 20 लोगों का बहिष्कार करने का आरोप लगा है. बीते मंगलवार को एक महिला सहित सात ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय…और पढ़ें
अतरार गांव निवासी जगत अहिरवार
छतरपुर. जिले के अतरार गांव में सरपंच पर छुआछूत को लेकर 20 लोगों का बहिष्कार करने का आरोप लगा है. बीते मंगलवार को एक महिला सहित सात ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में शिकायती आवेदन दिया. उनका कहना है कि सरपंच ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के कारण गांव के 20 लोगों को बहिष्कृत कर दिया है. अब इन लोगों को गांव में किसी भी सामाजिक आयोजन या निमंत्रण में शामिल होने की अनुमति नहीं है.
दरअसल, अतरार गांव निवासी जगत अहिरवार ने 20 अगस्त को गांव के तलैया वाले बाबा जी के मंदिर में प्रसाद चढ़वाया था. जगत का कहना है कि इस प्रसाद को गांव के पुजारी और अन्य ग्रामीणों ने खाया. इसके बाद सरपंच संतोष तिवारी ने इन 20 लोगों का बहिष्कार कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें ‘हरिजन का प्रसाद’ खाने की वजह से समाज से बाहर कर दिया गया है.
गांव में बहिष्कार का लगाया आरोप
गांव के राजू कुशवाहा और जगत अहिरवार ने बताया कि अब उन्हें गांव के किसी भी समारोह में नहीं बुलाया जाता. उनके मुताबिक सरपंच ने कहा है कि उन्होंने ‘हरिजन का प्रसाद’ खाया है, इसलिए उनका बहिष्कार किया गया है. इस वजह से उनके जीवन में मानसिक उत्पीड़न हो रहा है.
कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की धमकी
जगत अहिरवार ने बताया कि 2 जनवरी को सटई थाना पुलिस में आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके बाद डीआईजी ऑफिस में भी आवेदन किया, लेकिन वहां भी कोई समाधान नहीं निकला. इसके बाद उन्होंने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई और जल्द कार्रवाई की मांग की. जगत अहिरवार ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद भी कार्रवाई न होने पर आत्महत्या कर लेंगे.
वहीं बिजावर एसडीओपी शशांक जैन ने कहा कि ये गंभीर मामला है. इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी.
[ad_2]
Source link