Headlines

छुट्टी के लिए ‘दादा’ को मार डाला, पेश कर दिया सर्टिफिकेट भी, असली वजह जानकर चौंक जाएंगे आप!

[ad_1]

Last Updated:

बच्चों को नासमझ होने की वजह से घर के रिश्तेदारों की मौत का बहाना बनाने की बात सुनी होगी लेकिन बड़े होने के बाद लोग अक्सर ऐसा नहीं करते. हालांकि एक शख्स ने ऐसा किया भी और उसका झूठ सामने भी आ गया.

छुट्टी के लिए 'दादा' को मार डाला, पेश कर दिया सर्टिफिकेट भी, चौंकाएगी वजह!

छुट्टी के लिए करा दी दादाजी की मौत.

दुनिया में एक से बढ़कर एक घटनाएं सुनने में आती हैं. एक ऐसी ही अजीबोगरीब कहानी सिंगापुर से सामने आई है. यहां काम करने वाले एक 29 साल के शख्स ने जो किया, वो आपको बचपन की याद दिला दी. बस फर्क इतना है कि बचपन की ये गलती माफ हो जाती है लेकिन बड़े होने पर जब ऐसा कुछ किया जाए, तो ये आपको कोर्ट तक पहुंचा सकता है.

सिंगापुर में काम करने वाले एक भारतीय शख्स ने अपनी नौकरी में छुट्टी लेने के लिए जो किया, वो सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. आपने अब तक स्कूलों में बच्चों को नासमझ होने की वजह से घर के रिश्तेदारों की मौत का बहाना बनाने की बात सुनी होगी लेकिन बड़े होने के बाद लोग अक्सर ऐसा नहीं करते. हालांकि एक शख्स ने ऐसा किया भी और उसका झूठ सामने भी आ गया.

सर, दादा मर गए हैं …
गोपाल नाम के इस शख्स ने साल 2023 में नवंबर में ये छुट्टी एप्लाई की थी. उसे 8 नवंबर से 10 नवंबर तक की छुट्टी चाहिए थी. सिर्फ दो दिन की छुट्टी के लिए उसने बहाना बनाया कि उसके दादा की नींद में ही मौत हो गई है. जब उससे उनका डेथ सर्टिफिकेट मांगा गया तो उसने एक अलग ही कांड कर दिया. गोपाल ने अपने एक दोस्त के रिश्तेदार से उसका डेथ सर्टिफिकेट मांगा और कहा कि वो अंतिम संस्कार में आने के लिए इसे ऑफिस में दिखाएगा. इस सर्टिफिकेट को ही उसने दादा के सर्टिफिकेट में जालसाजी से बदल दिया और फोटो अपने सुपरवाइज़र को भेज दिया.

खुल गई पोल, गई नौकरी
शख्स ने इतना करने के बाद उस क्यूआर कोड को नहीं हटाया, जो सर्टिफिकेट में बना था. उसके सुपरवाइज़र ने इसे स्कैन किया और उसे संदेह हुआ. उसने गोपाल से सारे डॉक्यूमेंट मांगे. उसने सारे कागज तो भेजे लेकिन दिसंबर 2023 में अपनी जॉब से रिज़ाइन कर दिया. सिंगापुर में इस तरह की जालसाजी के लिए 8,68,805 रुपये का जुर्माना और 10 सा की जेल का प्रावधान है. हालांकि 3,47,504 रुपये में ही गोपाल को छुटकारा मिल गया.

homeajab-gajab

छुट्टी के लिए ‘दादा’ को मार डाला, पेश कर दिया सर्टिफिकेट भी, चौंकाएगी वजह!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *