[ad_1]
Agency:Local18
Last Updated:
Tamira Talent Suitcase Yoga: तेनकासी के गोमती अंबाल स्कूल में गणतंत्र दिवस पर प्रिंसिपल पलानीसेल्वम ने ध्वजारोहण किया. पहली कक्षा की छात्रा तमीरा ने सूटकेस पर बैठकर 5 मिनट तक सांस रोककर योग कर सबका दिल जीत लिया…और पढ़ें
सूटकेस पर बैठकर 5 मिनट तक सांस रोककर योग किया
हाइलाइट्स
- तमीरा ने सूटकेस पर बैठकर 5 मिनट तक सांस रोककर योग किया.
- गणतंत्र दिवस पर गोमती अंबाल स्कूल में ध्वजारोहण हुआ.
- प्रिंसिपल पलानीसेल्वम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
तेनकासी: जब भी 26 जनवरी आती है, दिल में एक अलग ही जोश और गर्व की लहर दौड़ जाती है और हो भी क्यों न? यह वही दिन है जब हमने अपने संविधान को अपनाकर दुनिया के सामने खुद को एक संप्रभु गणराज्य के रूप में खड़ा कियाय इस ऐतिहासिक दिन को हर साल धूमधाम से मनाया जाता है और इस बार तेनकासी जिले के शंकरनकोविल के गोमती अंबाल स्कूल (Gomathi Ambal School) में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबका दिल जीत लिया.
योग से लेकर भाषण तक, बच्चों का जलवा
स्कूल में गणतंत्र दिवस (republic day at school) का जश्न बड़े ही अनोखे अंदाज में मनाया गया. प्रिंसिपल पलानीसेल्वम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और फिर शुरू हुआ एक ऐसा समारोह, जहां बच्चों की प्रतिभा देख हर कोई दंग रह गया. सौ से भी ज्यादा छात्रों ने मिलकर योग किया और अपने अंदाज में गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया. गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराने के अलावा स्कूल में कई तरह के प्रोग्राम होते हैं जिसमें बच्चे अपना हुनर दिखाते हैं और कुछ ऐसे ही स्कूल में हुआ जहां पर एक बच्ची ने अपने टैलेंट से सभी का जीत दिल जीत लिया.
550 साल पुराना है ये पेड़, चौड़ाई इतनी की समा जाएंगे 4 फुटबॉल ग्राउंड, भक्तों की भर जाती है झोली!
सूटकेस पर बैठकर 5 मिनट तक सांस रोककर योग किया
बता दें कि समारोह में प्रतियोगिताओं की भरमार थी—भाषण प्रतियोगिता से लेकर सिलंबम योग (तमिलनाडु का पारंपरिक युद्धकला योग) तक. विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए, लेकिन अगर कोई वाकई में सबका ध्यान खींच ले गया, तो वह थी पहली कक्षा की छोटी सी छात्रा तमीरा. इस नन्ही परी ने सूटकेस पर बैठकर 5 मिनट तक सांस रोककर योग किया और सभी को चौंका दिया. उसकी लगन और टैंलेंट देखकर सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से उसे सराहा.
January 31, 2025, 12:13 IST
[ad_2]
Source link