Headlines

‘जंगल के राजा’ को भैंसे ने दिखाई औकात, यूं चटाई धूल, जान बचाकर भागा शेर, पलटकर भी नहीं देखा!

[ad_1]

शेर को यूं तो जंगल का राजा कहा जाता है लेकिन ऐसा नहीं है कि उससे ज्यादा ताकतवर कोई दूसरा जानवर नहीं है. जंगल में कई ऐसे जानवर हैं, जो शेर को भी भागने पर मजबूर कर देते हैं. अपनी हिम्मत और हौसले के बल पर वे शेर को भी पस्त कर देते हैं. ऐसा ही एक जानवर है जंगली भैंसा, जो अकेले शेर को तो उसकी औकात दिखा ही देता है.

शेर को जंगल का राजा माना जाता है लेकिन कई बार उसे भी ताकतवर जानवरों के आगे हार माननी पड़ जाती है. इस वीडियो में आप ऐसा ही देख सकते हैं. जंगल के राजा का सामना एक जंगली भैंसे से जब हुआ, तो उसकी एक नहीं चली. कुछ ही देर में भैंसे ने उसका जो हाल किया, वो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

भैंसे ने शेर को दिखा दी औकात
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि भैंसा बार-बार अपने सींगों से शेर पर हमला कर रहा है. वो उसके सामने कुछ यूं डट जाता है कि उसे पीछे हटने पर मजबूर कर देता है. आखिरकार, शेर वहां से बचकर भागने में ही अपनी भलाई समझता है और वहां से निकल लेता है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोग शेर का मज़ाक उड़ाने लगे और एक से बढ़कर एक कमेंट किए हैं.

FIRST PUBLISHED : December 26, 2024, 10:39 IST

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *