Headlines

जन्मदिन पर चोरी करने आया चोर, लोगों ने पकड़ कर कटवाया केक, गाना सुन छूट जाएगी हंसी

[ad_1]

Last Updated:

सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो शेयर किया गया. यहां लोगों ने मिलकर एक चोर का बर्थडे मनाया. इस दौरान चोर की शक्ल देख सबकी हंसी छूट गई.

जन्मदिन पर चोरी करने आया चोर, लोगों ने कटवाया केक, गाना सुन छूट जाएगी हंसी

केक पर हैप्पी बर्थडे चोर लिखवा कर लोगों ने कटवाया (इमेज- सोशल मीडिया)

आपने आजतक कई तरह के बर्थडे सेलिब्रेशन देखे होंगे. कभी कोई पहाड़ों पर जाकर जन्मदिन मनाता है तो कोई समुद्र के बीच. हाल के दिनों में आपने ऐसे ही कुछ लोगों की स्टोरी पढ़ी होगी, जिन्होंने अपने पालतू जानवर के जन्मदिन पर लाखों रुपए फूंक दिए. अब एक ऐसा बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी.

इस वीडियो में कुछ लोगो द्वारा एक चोर का जन्मदिन मानते देखा गया. जी हां, लोगों ने अपने मोहल्ले में चोरी करने आए युवक को पकड़ लिया. इसके बाद जब उन्हें पता चला कि आज चोर का बर्थडे है तो सबने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए चोर का बर्थडे ही मना डाला. इसके लिए ना सिर्फ उन्होंने केक मंगवाया, बल्कि चोर के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया.

ऐसे किया सेलिब्रेट
वीडियो में कई लोगों के बीच एक युवक खड़ा नजर आया. शख्स के आगे एक केक रखा , जिसपर हैप्पी बर्थडे चोर लिखा नजर आया. इसके अलावा केक के आसपास कई चाभियां और चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली चीजें रखी गई थी. साथ ही चोर के बगल में खड़े शख्स ने जानकारी दी कि उनके मोहल्ले में चोरी करने आए इस चोर का आज जन्मदिन है. ऐसे में सभी मिलकर उसका बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *