Headlines

जब क्रिकेटर बना कैदी, काट रहा था जेल में सजा, बला की खूबसूरत वकील के प्यार में हुआ लट्टू

[ad_1]

Last Updated:

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की लव स्टोरी बेहद फिल्मी है. इस गेंदबाज को जेल में सजा काटने के दौरान वकील से प्यार हो गया. ये वही वकील थी जो आमिर का केस लड़ रही थी. दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता औ…और पढ़ें

क्रिकेटर बना कैदी, काट रहा था सजा, बला की खूबसूरत वकील के प्यार में हुआ लट्टू

पाकिस्तानी क्रिकेटर को जेल में ही वकील से हो गया प्यार.

नई दिल्ली. बेहद कम समय में अपनी तेज गेंदबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में पहचान बनाने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद पिछले साल खूब चर्चा में रहे. आमिर की सुर्खियों में बने रहने की वजह टी20 वर्ल्ड कप में संन्यास तोड़कर उनकी वापसी रही. हालांकि वर्ल्ड कप के बाद आमिर ने दूसरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा. आमिर की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमिर का करियर जब टॉप पर था तब उन्होंने पैसों की खातिर देश से गद्दारी कर डाली. साल 2010 में इंग्लैंड में उन्हें स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया. इसके बाद उन्हें 6 महीने की सजा हुई. सजा काटने के दौरान ही आमिर अपनी ही पैरवी करने वाली नरजिस खातून नाम की वकील की खूबसूरती पर फिदा हो गए और दोनों ने कुछ समय बाद शादी कर ली.

इंग्लैंड के खिलाफ साल 2010 में लॉर्ड्स टेस्ट मैच में मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) सहित 3 पाकिस्तानी क्रिकेटर्स का स्पॉट फिक्सिंग में नाम आया. स्टिंग ऑपरेशन में मजहर माजिद नाम के बुकी के साथ तीनों पाक खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग करते पकड़े गए थे. ये सारी चीजें कैमरे में कैद हो गई थी. बुकी के साथ यह डील हुई थी कि नो बॉल कैसे फेकनी है. इसके लिए तीनों खिलाड़ियों ने बुकी से मोटी रकम ली थी.पाकिस्तान के कप्तान सलमान बट के कहने पर मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर ने उस टेस्ट में नो बॉल फेंकी. महज 18 साल की उम्र में आमिर पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 5 साल का बैन लगाया गया.

टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में दूसरा मैच कब खेलेगी…किस टीम से होगा सामना, कितने बजे खेला जाएगा मुकाबला

ब्रिटेन की अदालत ने जेल की सजा सुनाई
ब्रिटेन की एक अदालत ने मोहम्मद आमिर को स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए जाने के बाद जेल की सजा सुनाई. उन्होंने लगभग 6 महीने सलाखों के पीछे बिताए. इसके बाद आमिर ब्रिटेन में जेल में सजा काट रहे थे. आमिर की केस पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक नरजिस खातून लड़ रही थीं. आमिर की पैरवी करने वाली नरजिस और पाक क्रिकेटर के बीच नजदीकिया बढ़ने लगी. फिर दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. इसके बाद जैसे ही आमिर से पांच साल का क्रिकेट का बैन खत्म हुआ उन्होंने नरजिस से साल 2016 में शादी कर ली.

मोहम्मद आमिर 3 बेटियों के पिता हैं
बैन हटने के बाद मोहम्मद आमिर ने फिर इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की लेकिन उन्हें वापसी में वो सफलता नहीं मिली जो उन्होंने शुरुआत में हासिल की थी. इसके बाद पिछले साल पीसीबी के मुखिया के आग्रह पर आमिर ने फिर संन्यास तोड़ा और वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाई लेकिन उनकी गेंदबाजी में पहले वाला पैनापन नहीं दिखा. लिहाजा वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने फिर क्रिकेट को अलविदा कह दिया. आमिर तीन बेटियों के पिता हैं.

मोहम्मद आमिर का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
36 टेस्ट मैचों में मोहम्मद आमिर ने 119 विकेट लिए हैं वहीं 61 वनडे में उनके नाम 81 विकेट दर्ज हैं. 62 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आमिर के नाम 71 विकेट दर्ज हैं. आमिर ने इंडिया के खिलाफ 7 वनडे खेले हैं जिसमें उन्होंने 8 विकेट लिए. आमिर ने भारत के खिलाफ 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं.

homecricket

क्रिकेटर बना कैदी, काट रहा था सजा, बला की खूबसूरत वकील के प्यार में हुआ लट्टू

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *