Headlines

‘जब मैं फिल्म इंडस्ट्री में आई…’, धर्मेंद्र को यादकर भावुक हुईं हेमा मालिनी, कहा- जनता ने हमें खूब प्यार दिया

[ad_1]

Last Updated:

Dharmendra Prayer Meet: नई दिल्ली में आयोजित धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी भावुक हो गईं. उन्होंने एक्टर के साथ अपने 57 साल के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. हेमा मालिनी ने कहा कि धर्मेंद्र बहुत ही सरल स्वभाव के थे और वह सबका बहुत सम्मान करते थे. एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों ने लगभग 45 फिल्मों में काम किया और उन्हें इंडस्ट्री के साथ-साथ जनता ने भी उन्हें हिट जोड़ी के रूप में खूब प्यार दिया.

ख़बरें फटाफट

'जब मैं फिल्म इंडस्ट्री में आई...', धर्मेंद्र को यादकर भावुक हुईं हेमा मालिनीनई दिल्ली में आयोजित हुई दिवंगत एक्टर धर्मेद्र की प्रार्थना सभा.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 24 नवंबर को उनका निधन हो गया. वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. धर्मेंद्र के निधन के कुछ हफ्ते बाद दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने नई दिल्ली में उनकी याद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया. इस दौरान वह अपनी दोनों बेटियों ईशा और अहाना देओल के साथ मौजूद रहीं. प्रार्थना सभा में हेमा मालिनी बहुत इमोशनल नजर आईं और उन्होंने दिवंगत पति धर्मेंद्र की शानदार लाइफ के बारे में बात की.

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा, ‘वह बहुत हंसमुख और स्नेही थे. शोहरत की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने खुद को कभी दूसरों से अलग नहीं समझा, वह हमेशा जमीन से जुड़े रहे. वह हर तरह के बैकग्राउंड से आने वाले लोगों से बेहद प्यार, स्नेह और सम्मान के साथ बात करते थे. ऐसे ही इंसान थे धरम जी.’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *