[ad_1]
Last Updated:
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में अनबन की खबरें काफी समय तक मीडिया में छाई हुई थीं. सोशल मीडिया पर भी दोनों के रिश्ते में आई खटास का खूब जिक्र हुआ, लेकिन अब लगता है कि कपल के बीच सबकुछ ठीक हो गया है. ब…और पढ़ें
अमिताभ बच्चन ने केबीसी पर बहू ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का जिक्र किया.
हाइलाइट्स
- अमिताभ ने ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का जिक्र किया.
- केबीसी ने हाल ही में 25 साल पूरे किए.
- अमिताभ ने केबीसी से करियर में नई दिशा पाई.
नई दिल्ली. पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की थी. ऐश्वर्या राय को न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के तौर पर जाना जाता है. हाल ही में एक्ट्रेस के ससुर अमिताभ ने भी उनकी खूबसूरती का जिक्र किया. क्विज बेस्ड रियालिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में बिग बी के सामने हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट ने ऐश्वर्या की खूबसूरती का जिक्र किया और अमिताभ बच्चन से उनकी बहू की तरह खूबसूरत दिखने के टिप्स मांगे.
बिग बी के सामने हॉट सीट पर प्रणुषा थामके बैठी हैं. वो बिग बी से कहती हैं, ‘सर ऐश्वर्या राय बच्चन बहुत खूबसूरत हैं’. इसके जवाब में अमिताभ बच्चन कहते हैं कि उन्हें मालूम है. इसके आगे प्रणुषा कहती हैं, ‘खूबसूरती बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे, वो इतनी खूबसूरत हैं. सर आपतो उनके साथ रहते हैं, तो आप मुझे कुछ ब्यूटी टिप्स दे दीजिए’.
अमिताभ बच्चन ने दी खूबसूरती की टिप्स
इस कंटेस्टेंट की बात सुनकर बिग बी पहले हंसने लग जाते हैं और फिर वो कहते हैं, ‘देखिए एक बात बताएं आपको, चेहरे की खूबसूरती कुछ सालों में मिट जाएगी. लेकिन आपके दिल की खूबसूरती वो सबसे अहम होती है’. बता दें, प्रणुषा थामके जूनियर्स वीक के हिस्से के रूप में शो में नजर आईं, जो शो की सिल्वर जुबली मनाने के लिए आयोजित किया जा रहा है. कौन बनेगा करोड़पति ने हाल ही में भारत में प्रसारित होने के 25 साल पूरे किए हैं.
केबीसी से अमिताभ बच्चन के डूबते करियर को मिला सहारा
‘कौन बनेगा करोड़पति’ ने अमिताभ बच्चन के करियर को उस वक्त सहारा दिया था, जब वो बैंक रप्सी की कगार पर थे. उनकी कंपनी ‘अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ डूब गई थी और उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिल रहा था. ऐसे में केबीसी होस्ट करने का ऑफर मिलते ही अमिताभ बच्चन के करियर को एक नई दिशा मिल गई और उन्होंने पर्दे पर शानदार तरीके से कमबैक किया. आज दशकों बाद भी अमिताभ बच्चन फिल्मों में राज कर रहे हैं.
New Delhi,Delhi
February 05, 2025, 11:03 IST
[ad_2]
Source link