Headlines

जम्मू कश्मीर के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया वाली जोड़ी, रहाणे-अय्यर को बैटिंग के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतजार

[ad_1]

Last Updated:

Mumbai vs Jammu Kashmir Ranji Trophy match: रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल रणजी मुकाबले में ओपनिंग करते दिखेंगे. दोनों दिग्गज मुंबई बनाम जम्मू कश्मीर मैच में खेलने वाले हैं. जो जोड़ी भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करती है, उसे रणजी मैच में ऐसा…और पढ़ें

रणजी टीम के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया वाली जोड़ी, रहाणे-अय्यर का बढ़ेगा इंतजार

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल रणजी मुकाबले में ओपनिंग करते दिखेंगे.

नई दिल्ली. रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों में इस बार टीम इंडिया वाला मजा आने वाला है. इस घरेलू टूर्नामेंट में 23 जनवरी को कई ऐसे खिलाड़ी खेलेंगे, जिनके मैदान पर उतरते ही रिकॉर्ड बुक में नए पन्ने जुड़ जाएंगे. अब मुंबई बनाम जम्मू कश्मीर मुकाबले को ही लीजिए. इस मुकाबले में जब जम्मू कश्मीर गेंदबाजी करेगा तो मुंबई की शुरुआत रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल करेंगे. भारत की ओपनिंग जोड़ी को सामने देखकर अगर जम्मू-कश्मीर के गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के अगले मुकाबलों के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है. इस टीम में रोहित शर्मा को भी शामिल किया गया है. रोहित करीब 8 साल बाद रणजी मुकाबला खेलेंगे. वे यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे. यह घरेलू क्रिकेट में पहला मौका होगा जब रोहित और यशस्वी एक साथ पारी की शुरुआत करेंगे.

मुंबई की टीम दिग्गजों से भरी हुई है. इस टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं तो श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर भी इसकी ताकत हैं. हालांकि, सूर्या जम्मू-कश्मीर के साथ होने वाले मुकाबले में नहीं होंगे. वे इंग्लैंड के साथ होने वाली टी20 सीरीज में टीम की कप्तानी करेंगे.

मुंबई की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, आयुष म्हात्रे, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), आकाश आनंद (विकेटकीपर), तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, हिमांशु सिंह, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, कर्ष कोठारी.

homecricket

रणजी टीम के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया वाली जोड़ी, रहाणे-अय्यर का बढ़ेगा इंतजार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *