[ad_1]
Last Updated:
मनोरंजन जगत में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने टेलीविजन के साथ ही फिल्मी दुनिया में भी खूब काम किया. रीता भादुड़ी भी उन्हीं में से एक हैं. रीता भादुड़ी अपने सरनेम को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहीं. लोग उन्हें जय…और पढ़ें
जया भादुड़ी-रीता भादुड़ी में क्या रिश्ता है ये उन्होंने खुद बताया था.
नई दिल्ली. अक्सर सरनेम सेम होने की वजह से लोग एक-दूसरे को रिश्तेदार समझने लगते हैं और फिर कद-काठी भी एक जैसी हो, तो ये बिलकुल सच सा लगने लगता है. कुछ ऐसा ही बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रीता भादुड़ी के साथ होता था. रीता फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रहीं. उन्होंने कई टीवी सीरियल्स के साथ 70 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया. किसी में मां का रोल प्ले किया तो किसी में मां-भाभी के रोल अदा किए, अक्सर उन्हें सपोर्टिंग रोल में ही देखा गया.
रीता भादुड़ी को लेकर एक और किस्सा मशहूर है, उनका रिश्ता अक्सर ही इंडस्ट्री के सबसे मजबूत परिवार में से एक बच्चन परिवार से जोड़ा जाता था. जिसकी वजह थी उनका सरनेम. जी हां, रीता भादुड़ी को कई बार लोग जया भादुड़ी यानी जया बच्चन की बहन समझ लेते थे और इस बात से वो बेहद दुखी थीं. रीता ने एक बार खुद इन खबरों के पीछे के सच के बारे में खुलासा भी कर दिया था.
सपोर्टिंग रोल्स से लीड एक्ट्रेसेस को भी दी टक्कर
रीता अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में सीरियल ‘निमकी मुखिया’ में काम कर रही थीं. उन दिनों वह काफी बीमार चल रही थीं, लेकिन किडनी की गंभीर बीमारी से जूझने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार काम करती रहीं. डायलिसिस के लिए जाने के बाद भी वह लगातार सीरियल की शूटिंग करती थीं. अपने जबरदस्त काम के लिए वह बेहद मशहूर थीं. उन्हें 1955 में आई फिल्म ‘राजा’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग रोल के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.
रीता भादुड़ी पॉजिटिव और निगेटिव दोनों रोल्स निभाए हैं. फाइल फोटो
कई हिट फिल्मों में किया काम
रीता ने 1975 में आई ‘जूली’ में लीड एक्ट्रेस की बेस्ट फ्रेंड का रोल प्ले किया और ऐसे ही कई और रोल से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान कायम की. अपने करियर में रीता ने ‘रंग’, ‘तमन्ना’, ‘फूलन देवी’, ‘दलाल’ जैसी फिल्मों के साथ खूब तारीफें बटोरीं. लेकिन, एक बात जिससे वह हमेशा परेशान रहीं, वह थी उनका सरनेम.
सरनेम पर जब खुलकर की थी बात
उनका सरनेम ‘भादुड़ी’ था, जिसके चलते अक्सर लोग उन्हें अमिताभ बच्चन की साली यानी जया भादुड़ी की बहन समझ लेते थे. ऐसे में एक्ट्रेस ने खुद ही इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी.
‘लोगों के ये बात समझ नहीं आती…’
उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘जब मैं पिछली बार जयपुर आई थी, तो मुझसे किसी ने पूछा कि क्या आप जया भादुड़ी की बहन हैं? ये सुनकर मुझे बहुत ही ज्यादा गुस्सा आया था. मुझे इंडस्ट्री में जाने कितने ही साल हो गए हैं, लेकिन अब तक लोगों को ये बात समझ नहीं आई है कि हम दोनों का कोई कनेक्शन नहीं है. लोग मुझे अक्सर जया की बहन समझने की गलती कर बैठते हैं, लेकिन कोई बात नहीं, अब मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.’
62 साल में तोड़ा दम
आपको बता दें कि रीता पुरानी एक्ट्रेस चंद्रिमा भादुड़ी की बेटी थीं. उनका निधन 62 साल की उम्र में मुंबई के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था.
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
February 14, 2025, 15:23 IST
[ad_2]
Source link