Headlines

जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर चोटिल, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

[ad_1]

Last Updated:

Champions Trophy 2025 अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर चोटिल होकर चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह नंग्याल खारोटी को टीम में शामिल किया गया है.

18 साल के युवा का टूटा चैंपियंस ट्रॉफी खेलने का सपना, अफगान स्पिनर गजनफर बाहर

अफगानिस्तान के स्पिनर गजनफर चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

हाइलाइट्स

  • अल्लाह गजनफर चोटिल होकर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर.
  • नंग्याल खारोटी को टीम में शामिल किया गया.
  • गजनफर आईपीएल 2025 में भी नहीं खेल पाएंगे.

नई दिल्ली. चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. भारतीय टीम से स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क के बाद अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर अल्लाह गजनफर के बाहर होने की खबर सामने आई है. 18 साल का ये खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गया है.

गजनफर ने पिछले साल अफगानिस्तान टीम के लिए वनडे डेब्यू किया था. उन्होंने 11 वनडे मैचों में 21 विकेट लिए हैं. उनकी L4 वर्टिब्रा में फ्रैक्चर हो गया है जिसकी वजह से चैंपियंस ट्रॉफी में अब वो नहीं खेल पाएंगे. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार सुबह X पर इस खबर की पुष्टि की.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *