Headlines

जिसने तोड़ी हड्डी, उसी को दिल दे बैठी लड़की, न देखी उम्र न गरीबी, शादी कर बना लिया ‘जमाई’!

[ad_1]

Last Updated:

लोग प्यार में अपने प्रेमी या प्रेमिका को ‘कातिल’ कहते हैं लेकिन एक लड़की ने तो वाकई उसी आदमी को दिल दे दिया, जिसने उसका एक्सीडेंट किया था. ये ज़रा अजीब लेकिन सच्ची प्रेम कहानी है, जो लोगों को आश्चर्य में डाल रह…और पढ़ें

जिसने तोड़ी हड्डी, उसी को दिल दे बैठी लड़की, शादी कर बना लिया 'जमाई'!

जिसने तोड़ी हड्डी, उसी से शादी.

आपने तमाम ऐसी प्रेम कहानियां देखी और सुनी होंगी, जिसमें पहले दो लोग लड़ाई करते हैं और बाद में एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं. बहुत से लोग एक-दूसरे से पहले मिल चुके होते हैं लेकिन समझ ही नहीं पाते कि आगे चलकर उनमें प्यार भी हो सकता है. आज इन सबसे अलग एक ऐसी प्रेम कहानी, जिसमें लड़की को उसी से प्यार हो गया, जो उसके दर्द की वजह बना.

लोग प्यार में अपने प्रेमी या प्रेमिका को ‘कातिल’ कहते हैं लेकिन एक लड़की ने तो वाकई उसी आदमी को दिल दे दिया, जिसने उसका एक्सीडेंट किया था. ये ज़रा अजीब लेकिन सच्ची प्रेम कहानी है, जो लोगों को आश्चर्य में डाल रही है. ये कहानी पड़ोसी देश चीन के एक कपल की है, जो एक एक्सीडेंट के ज़रिये मिला लेकिन ये साथ ज़िंदगीभर का बन गया.

जिसने तोड़ी हड्डी, उसी के प्यार में पड़ी लड़की
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 36 साल के ली और उनकी 23 साल की पत्नी की मुलाकात एक बेहद अजीब तरीके से हुई. दिसंबर, 2023 में ली सरनेम वाले शख्स की मुलाकात उनकी होने वाली पत्नी से तब हुई, जब वो तेज़ रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए जा रहे थे. उनके सामने इलेक्ट्रिक साइकिल से जा रही लड़की उनकी गाड़ी से टकरा गई और वहीं गिर पड़ी. जब ली ने बाहर जाकर उसे देखा तो लड़की ने इसका ज़िम्मेदार उसे न ठहराकर कहा कि कोई बात नहीं. उसके परिवार ने भी उसे इसके लिए ज़िम्मेदार नहीं ठहराया.

पहले इनकार, फिर कर ली शादी
इसके बदले ली ने लड़की को हॉस्पिटल में जाकर उसकी देखभाल करनी शुरू कर दी. एक्सीडेंट के तीन हफ्ते बाद ही लड़की ने अपने प्यार का इज़हार कर दिया लेकिन ली ने अपनी उम्र ज्यादा होने की वजह से इनकार कर दिया. उन पर काफी कर्ज भी था, ऐसे में वो शादी नहीं करना चाहते थे. हालांकि बाद में वे लड़की के साथ मूवी डेट पर जाने के लिए तैयार हो गए और धीरे-धीरे ये प्यार इतना बढ़ा उन्होंने फरवरी में एक-दूसरे से शादी कर ली. लड़की ने करीब 23 लाख की ब्राइड मनी भी नहीं ली क्योंकि उसका पति कर्जे में था और अब वो उसके साथ अपने ससुराल में ही रहता है. ली का कहना है कि उसकी पत्नी और ससुराल वाले काफी दयालु हैं. सोशल मीडिया पर ये कहानी खूब वायरल हो रही है और लोग उन्हें अच्छे भविष्य की शुभकामना दे रहे हैं.

homeajab-gajab

जिसने तोड़ी हड्डी, उसी को दिल दे बैठी लड़की, शादी कर बना लिया ‘जमाई’!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *