Headlines

जिसे आमिर खान की हीरोइन बनाना चाहते थे डायरेक्टर, उसी को दिया कैमियो रोल, बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी फिल्म

[ad_1]

Last Updated:

Aamir Khan Twinkle Khanna Mela: आमिर खान की फिल्म मेला बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी. इसमें हीरोइन का रोल ट्विंकल खन्ना ने निभाया था. हाल ही में ‘मेला’ फिल्म के डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने बताया कि वह आमिर खान के अपोजिट ऐश्वर्या…और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • आमिर खान की हीरोइन बनाना चाहते थे डायरेक्टर.
  • एक्ट्रेस को फिल्म में दिया कैमियो रोल.
  • बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी फिल्म.

नई दिल्ली. आमिर खान की फिल्म ‘मेला’ साल 2000 में रिलीज हुई थी. इसमें एक्टर के साथ ट्विंकल खन्ना की जोड़ी नजर आई थी. हाल ही में ‘मेला’ की रिलीज को 25 साल पूरे हुए हैं. क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए ट्विंकल खन्ना फर्स्ट चॉइस नहीं थीं. ‘मेला’ के डायरेक्टर धर्मेश दर्शन ने खुलासा किया कि वह फिल्म में आमिर खान के अपोजिट ऐश्वर्या राय को कास्ट करना चाहते थे, लेकिन बात नहीं बन पाई.

बॉलीवुड हंगामा के साथ इंटरव्यू के दौरान धर्मेश दर्शन से पूछा गया कि क्या ‘मेला’ के लिए ऐश्वर्या राय पहली पसंद थीं, तो उन्होंने हां में जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘वह (ऐश्वर्या राय) राजा हिंदुस्तानी (1996) में मेमसाब के किरदार के लिए भी मेरी पहली पसंद थीं. लेकिन उन्हें तुरंत मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन के लिए जाना पड़ा. मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था, क्योंकि मुझे एक ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी जो फिल्म और बॉलीवुड को पूरा समय दे सके. यह उनकी महानता थी कि उन्होंने इसे कभी अपने दिल पर नहीं लिया.’

ट्विंकल खन्ना को लीड रोल देने पर उठे थे सवाल
धर्मेश दर्शन ने ‘मेला’ फिल्म में ऐश्वर्या राय के कैमियो रोल पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘उनके लेवल की हीरोइन ने शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान के साथ काम किया है. फिर भी वह मान गईं और कुछ घंटे की दूरी तय करके वह उस सीन की शूटिंग के लिए पहुंची थीं. कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि क्या सर, आपने ऐश्वर्या को कैमियो दिया और ट्विंकल खन्ना को इतना बड़ा रोल दे दिया.’

118 मिनट की क्राइम मिस्ट्री फिल्म, 1 हत्या से शुरू होती है कहानी, 13 कातिलों के सामने पुलिस भी हुई पस्त

साल 2000 में रिलीज हुई थी ‘मेला’ फिल्म
आमिर खान और ट्विंकल खन्ना की ‘मेला’ 7 जनवरी 2000 को रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. ‘मेला’ के बाद साल ट्विंकल खन्ना ने अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया, जिसका एक कारण फिल्म को मिले निगेटिव रिस्पॉन्स भी था. ट्विंकल ने ‘कॉफी विद करण’ शो में एक बार बताया था कि उन्होंने अक्षय कुमार से कहा था कि अगर यह फिल्म फ्लॉप हो गई तो ही वह उनसे शादी करेंगी. एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद ट्विंकल खन्ना फुल टाइम राइटर बन गईं और इस फील्ड में सफलता भी हासिल की है.

homeentertainment

जिसे हीरोइन बनाना चाहते थे डायरेक्टर, उसी को दिया कैमियो रोल, पिट गई थी फिल्म

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *