Headlines

जिस चोर ने 6 बार घोंपा चाकू, सैफ को हो रही उसकी फिक्र? बोले- ‘वो बेचारा आदमी…’

[ad_1]

Last Updated:

सैफ अली खान ने अपने घर में चोरी की घटना पर प्रतिक्रिया दी, हमलावर के प्रति सहानुभूति जताई और कहा कि उन्हें सुरक्षा की चिंता नहीं है. मुंबई पुलिस पर भी विश्वास जताया.

जिस चोर ने 6 बार घोंपा चाकू, सैफ को हो रही उसकी फिक्र? बोले- 'वो बेचारा आदमी..

सैफ अली खान ने हमलावर को लेकर रिएक्ट किया है (Credit@News18)

हाइलाइट्स

  • सैफ अली खान ने हमलावर के प्रति सहानुभूति जताई
  • सैफ को सुरक्षा की चिंता नहीं है
  • मुंबई पुलिस पर सैफ का विश्वास कायम

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने पहली बार खुद पर हुए हमले को लेकर चुप्पी तोड़ी है. हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि कैसे वह चोर उनके घर में घुसा और परिवारवाले उस वक्त क्या कर रहे थे. साथ ही, उन्होंने हमलावर के प्रति भी चिंता जाहिर की और उसे लेकर रिएक्शन दिया है. चलिए बताते हैं आखिर चोर को लेकर उन्होंने क्या कहा है.

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने हमलावर को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अटैक करने वाले शख्स शरीफुल इस्लाम के प्रति चिंता जाहिर की. उन्होंने सहानुभूति जताते हुए कहा कि वह बेचारा गरीब आदमी है. उसकी जिंदगी भी डरावनी हो सकती है.

घटना पर क्या बोले सैफ
सैफ अली खान ने कहा, ‘इस घटना से मेरी जिंदगी नहीं बदलने वाली है. ऐसा होना भी नहीं चाहिए. अगर ऐसा हुआ तो गलत होगा. मेरा मतलब ये है वह एक चोर था और चुराने के इरादे से आया था.’

हमलावर को कहा बेचारा
सैफ अली खान से जब पूछा गया कि अब इतनी बड़ी घटना के बाद क्या वह सुरक्षा के लिए अतिरिक्त हथियार रखेंगे? इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि अब कोई खतरा है. ये घटना कोई प्लान नहीं था. ये एक चोरी की वारदात थी. जो बड़ी घटना में बदल गई. उस बेचारे की जिंदगी से मुझसे भी ज्यादा खराब है.

सुरक्षा को लेकर सैफ ने कही ये बात
सैफ अली खान पर जब से हमला हुआ है तब से सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. अब खुद सैफ ने सुरक्षा को लेकर कहा कि उन्हें सिक्योरिटी को लेकर चिंता नहीं है. लोग अक्सर उनसे सवाल कर रहे हैं कि वह सुरक्षा में विश्वास क्यों नहीं रखते हैं. लेकिन सच ये है कि उन्हें किसी से खतरा नहीं है. वो चोरी की एक घटना थी. उन्हें तीन चार लोगों के साथ चलना फिरना पसंद नहीं है. वह घटना एक बुरे सपने की तरह थी जो अब बीत गई. अब उनके ऊपर अब कोई खतरा है.

मुंबई पुलिस को लेकर क्या बोले
सैफ अली खान ने मुंबई पुलिस को लेकर भी रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि वह मुंबई में सेफ महसूस करते हैं. ये पूरी तरह से सुरक्षित शहर है. हां कभी-कभार इस तरह की घटनाओं के बारे में सुनते हैं जो दुनिया के हर कोने में सुनने को मिलती है. ये बेशक न्यूयॉर्क हो या लंदन या पेरिस. बस आपको खुद भी सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए. जैसे दरवाजे-खिड़कियां सब अच्छे से लॉक रखने चाहिए.

homeentertainment

जिस चोर ने 6 बार घोंपा चाकू, सैफ को हो रही उसकी फिक्र? बोले- ‘वो बेचारा आदमी..

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *