Headlines

जिस डायरेक्टर ने किया था लॉन्च, उसी ने लगाया करियर पर ग्रहण, मेकर्स को दे डाली थी चेतावनी

[ad_1]

Agency:News18India

Last Updated:

महिमा चौधरी ने सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ से डेब्यू किया और रातोंरात स्टार बन गईं. सुभाष घई की फिल्म से महिमा चौधरी सेंसेशन बन गई थीं, लेकिन जिस डायरेक्टर ने उन्हें लॉन्च किया था उन्हीं पर एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप…और पढ़ें

जिस डायरेक्टर ने किया था लॉन्च, उसी ने लगाया करियर पर ग्रहण

एक्ट्रेस डेब्यू फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं.

हाइलाइट्स

  • महिमा चौधरी ने सुभाष घई पर करियर में रुकावट के आरोप लगाए.
  • सुभाष घई ने प्रोड्यूसर्स को महिमा के साथ काम न करने की चेतावनी दी.
  • महिमा को सत्या फिल्म से बिना जानकारी के उर्मिला मातोंडकर से रिप्लेस किया गया.

नई दिल्ली. 90 के दशक के अंत तक बॉलीवुड में एक ऐसी एक्ट्रेस ने कदम रखा था जिसने डेब्यू फिल्म से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. वो अपनी पहली ही फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई थीं, लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें वो कहती दिख रही हैं कि डेब्यू फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें काफी तंग किया था. ये एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी महिमा चौधरी और सुभाष घई की है. महिमा चौधरी ने सुभाष घई की फिल्म परदेस से एक्टिंग डेब्यू किया था और वो रातों-रात स्टार बन गई थीं.

इन दिनों एक्ट्रेस का पुराना इंटरव्यू फिर से चर्चा में बना हुआ है. इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने डायरेक्टर सुभाष घई पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उन्हें लॉन्च करने वाले डायरेक्टर ने ही इंडस्ट्री में उनके काम में रुकावट पैदा करने की कोशिश की थी.

सुभाष घई पर लगाए आरोप
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए महिमा चौधरी ने कहा था, ‘मुझे मिस्टर सुभाष घई ने परेशान किया था. वो मुझे कोर्ट तक ले गए थे और वो चाहते थे कि मैं अपना पहला शो कैंसिल कर दूं. ये मेरे लिए काफी तनावपूर्ण था. उन्होंने सभी प्रोड्यूसर्स को संदेश भेजा था कि कोई भी मेरे साथ काम न करे! अगर आप 1998 या 1999 के ट्रेड गाइड मैगजीन के किसी एडिशन को उठाकर देखेंगे तो आपको दिखेगा कि उन्होंने एक विज्ञापन दे रखा था कि अगर कोई मेरे साथ काम करना चाहता है तो उसे पहले संपर्क करना होगा. वरना ये कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन होगा. हालांकि, ऐसा कोई कॉन्ट्रैक्ट था ही नहीं जिसमें कहा गया हो कि मुझे किसी काम के लिए उनकी पर्मिशन लेनी होगी’.

दूसरी फिल्म से हुईं रिप्लेस
एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया था कि वो मनोज बाजपेयी के साथ आइकॉनिक फिल्म ‘सत्या’ में नजर आने वाली थी. उन्होंने फिल्म के लिए साइनिंग अमाउंट भी ले ली थी, लेकिन उन्हें बिना किसी जानकारी के उर्मिला मातोंडकर से रिप्लेस कर दिया गया. वो कहती हैं कि उन्हें इस बात की जानकारी मीडिया के माध्यम से हुई थी. वो कहती हैं कि उन्हें बहुत निराशा हुई थी क्योंकि ‘सत्या’ उनके करियर की दूसरी फिल्म थी. उन्होंने कहा था कि उन्हें मीडिया से पता चला कि राम गोपाल वर्मा ने उनके बिना ही शूटिंग शुरू कर दी थी.

homeentertainment

जिस डायरेक्टर ने किया था लॉन्च, उसी ने लगाया करियर पर ग्रहण

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *