[ad_1]
90 के दशक में जब हिंदी सिनेमा में ग्लैमर, स्टाइल और धड़कनें तेज कर देने वाले डांस नंबरों का दौर चरम पर था. उसी समय एक गाना आया, जिसने दर्शकों को जैसे स्क्रीन से बांध ही लिया. गाने के बोल हैं ‘बुझा दो प्यास दिल की’ . ये वही बोल्ड और आइकॉनिक डांस ट्रैक था, जिसने जूही चावला की ऑन-स्क्रीन अपील को एक नए अंदाज में पेश किया. अपनी चुलबुली मुस्कान और मासूमियत भरी अदाओं के लिए मशहूर जूही ने इस गाने में पूरी तरह अलग अवतार दिखाया, जहां उनकी केमिस्ट्री एक्शन स्टार किरण कुमार के साथ बेहद आकर्षक रही. 90s की फिल्मों में ऐसे सॉन्ग अक्सर कहानी की रफ्तार को तेज करते थे और इस गाने ने भी फिल्म को ग्लैमर का ऐसा तड़का दिया कि दर्शक लंबे समय तक इसे याद रखते रहे.अलीशा चिनॉय की मोहक आवाजने इसे उस दौर के चर्चित आइटम सॉन्ग्स में शुमार कर दिया.
[ad_2]
Source link