Headlines

जेम्स कैमरून की ‘Avatar: The Way of Water’ यूट्यूब पर हो गई लीक, VIDEO पर टूट पड़े लोग; करोड़ों का नुकसान! – james cameron highly anticipated avatar the way of water film leaked online available on youtube download pirated version free

[ad_1]

नई दिल्ली. हॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर जेम्स कैमरून (James Cameron) की फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ (Avatar The Way Of Wate) रिलीज के पहले दिन से ही दुनियाभर में छाई हुई है और इस को लेकर लगातार निर्देशक की तारीफ की जा रही है. इस फिल्म ने कमाई के हर रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. वहीं, बात इस फिल्म की हिंदी वर्जन की करें तो इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी जेम्स कैमरून छाए हुए हैं.

पिछले 5 दिनों की आंकड़ों को देखें तो अब तक इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 160 से 162 करोड़ की कमाई कर चुकी है, लेकिन अब जो खबर आई सामने आई है, उससे फिल्म की कमाई में करोड़ों का नुकसान हो सकता है. दरअसल, ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ की हिंदी वर्जन की पूरी फिल्म यूट्यूब पर लीक कर दी गई.

Avatar The Way of Water, Avatar The Way of Water Leaked on Youtube, Avatar 2 leaked on Youtube, Avatar 2 leaked news, Avatar The Way of Water Box Office, Avatar 2 Box Office

Youtube Printshot

महज चंद घंटों के अंदर इस वीडियो के व्यूज भी काफी आ चुके हैं. यूट्यूब पर 3 घंटे पहले अपलोड किए गए इस फिल्म के वीडियो को अब तक 60 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, लेकिन बात यही खत्म नहीं होती. कई लोगों ने इसे डाउनलोड भी किया होगा. ऐसे में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की कमाई पर कितना असर पड़ता है, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

वैसे, यह पहली फिल्म नहीं है जिसे यूट्यूब पर अपलोड किया गया है, बल्कि इससे पहले भी कई फिल्में यूट्यूब पर लीक हो चुकी हैं. बता दें, 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘अवतार द वे ऑफ वाटर’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता दिख रहा है, क्योंकि इसका पहला पार्ट आज से 13 साल पहले आया था, और इसलिए भी यह फिल्म दर्शकों के लिए खास साबित हुई. फिल्म में जेम्स कैमरून की मेहनत साफतौर से नजर आती है.

Tags: Hollywood movies, James cameron

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *