[ad_1]
Last Updated:
पेज निकोल (Paige Nicole) और गिगी टेलर (Gigi Taylor) ने दो कैदियों से प्यार किया और उन्हीं से शादी की. पर दुख की बात ये है कि उनके पति जेल में हैं और शायद मरते दम तक जेल में रहेंगे. वो इसलिए क्योंकि पेज के…और पढ़ें
महिलाओं ने कैदियों से शादी कर ली. (फोटो: Instagram/aprisonwifepodcast)
कहते हैं, प्यार अंधा होता है, वो सही-गलत, अमीर-गरीब, छोटा-बड़ा, गोरा-काला जैसे भेद नहीं करता. पर अमेरिका की दो महिलाओं की प्रेम कहानी सुनकर आपको लगेगा कि शायद प्यार में इंसान के सोचने-समझने की शक्ति भी खत्म हो जाती है. अमेरिका की इन दो महिलाओं (Prison Wives) को दो कैदियों से प्यार हो गया. फिर उन्होंने आव देखा न ताव, स्थिति में सही-गलत खोजने की कोशिश भी नहीं की और सीधे कैदियों से शादी रचा ली. अब वो कभी-कभी ही उनसे मिल पाती हैं. पर दोनों को सोशल मीडिया पर इतना ट्रोल किया जाता है कि वो परेशान हो चुकी हैं.
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार पेज निकोल (Paige Nicole) और गिगी टेलर (Gigi Taylor) ने दो कैदियों से प्यार किया और उन्हीं से शादी की. पर दुख की बात ये है कि उनके पति जेल में हैं और शायद मरते दम तक जेल में रहेंगे. वो इसलिए क्योंकि पेज के पति जोसफ को उम्रकैद की सजा मिली है जबकि गिगी के पति माइकल को मौत की सजा मिली है. दोनों महिलाएं अब साथ में एक पॉडकास्ट चलाती हैं, जिसका नाम लव विधइन वॉल है. वो खुद को प्रिज़न वाइफ बताती हैं.
महिलाओं ने साथ में एक पॉडकास्ट शुरू कर दिया है. (फोटो: Instagram/aprisonwifepodcast)
कैदियों की बीवियों ने शुरू किया पॉडकास्ट
लेटेस्ट एपिसोड में महिलाओं ने बताया कि उन्हें किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा उन्हें लोगों की आलोचनाओं और उनके जजमेंट को झेलना पड़ता है. सब उन्हें बेवकूफ समझते हैं क्योंकि दोनों ने कैदियों से शादी की. परिवार से लेकर दोस्तों तक सब उनका मजाक बनाते हैं, या फिर संपर्क तोड़ने में लगे रहते हैं. कई लोग कहते हैं कि आखिर महिलाओं को जेल में जाकर प्यार खोजने की क्या जरूरत पड़ गई थी.
उम्र कैद वाले कैदी से प्यार कर बैठी महिला
पेज निकोल पेंसिलवेनिया की रहने वाली हैं. 2021 में उन्होंने एक वेबसाइट से रेजिस्टर किया, जिसके तहत कैदियों को चिट्ठी लिखी जाती है. पेज एक हेल्थकेयर वर्कर हैं और पिछले रिलेशनशिप से उन्हें एक बेटा भी है. उन्होंने जोसफ को चिट्ठी लिखी, और जैसे ही उन्हें जोसफ की चिट्ठी मिली, उन्हें उस आदमी से प्यार हो गया. जोसफ जब 21 साल का था, तब से वो जेल में था और वो 14 सालों से जेल में है. उसे उम्रकैद की सजा मिली है. फरवरी 2021 में उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी पर कोविड की वजह से पहली बार वो दिसंबर 2021 में मिले थे.
मौत की सजा काट रहे शख्स से हुआ प्यार
गिगी कि मुलाकात उनके पति से 8 साल पहले हुई थी, जब उन्होंने मौत की सजा काट रहे कैदियों के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री देखी थी. उन्होंने तय किया था कि लूसियाना में मौजूद एक मौत की सजा काट रहे कैदी को वो खत लिखेंगी. बस तभी से उनकी बातें माइकल से होने लगीं. माइकल 20 साल की उम्र से जेल में था और उसे जेल में रहते-रहते 25 साल हो चुके हैं. अब दोनों ही महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जैसे ही वो किसी को बताती हैं कि उनके पति जेल में हैं, वैसे ही लोग उन्हें हेय दृष्टि से देखने लगते हैं. ऐसी रोचक खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें.
[ad_2]
Source link