Headlines

जोमेल वारिकन ने 7 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को निपटाया, वेस्टइंडीज ने पलट दिया मैच, 60 रन नहीं बना पाए 8 बैटर

[ad_1]

Last Updated:

Jomel Warrican takes 7 wickets : पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के जोमेल वारिकन कहर ढा दिया. महज 32 रन देकर 7 विकेट लेकर टीम को वापसी कराई और मैच को रोमांचक बना दिया. पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में बढ़त…और पढ़ें

जोमेल वारिकन ने 7 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को निपटाया, वेस्टइंडीज ने पलट दिया मैच

वेस्टइंडीज के जोमेल वारिकन ने 7 विकेट लेकर पाकिस्तान को दूसरी पारी में 157 रन पर ढेर कर दिया.

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बारे में सच में कुछ भी कहना मुश्किल है. मुल्तान में खेले जा रहे टेस्ट मैच में सुबह तीसरे दिन के खेल से पहले जिसकी तारीफ हो रही थी वो ही आलोचना में घिर गए. वेस्टइंडीज के खिलाफ 109 रन पर तीन विकेट से आगे खेलते हुए पूरी टीम महज 48 रन जोड़कर दूसरी पारी में सिमट गई. बड़ी मुश्किल से मेजबान टीम ने 251 रन का टारगेट वेस्टइंडीज के लिए सेट किया. जोमेल वारिकन ने 7 विकेट लेकर पाकिस्तान को महज 157 रन पर ढेर कर दिया.

मुल्तान में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में तीसरे दिन पाकिस्तान का हाल बेहाल हो गया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के वक्त टीम ने 202 रन की अच्छी खासी बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन तीसरे दिन आते ही बल्लेबाजी बिखर गई. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 230 रन बनाने के बाद पाकिस्तान ने साजिद खान और नोमान अली की घातक गेंदबाजी के दम पर मेहमान को 137 रन पर समेट कर पहली पारी के आधार पर 97 रन की बढ़त हासिल की थी.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *