[ad_1]
Agency:Local18
Last Updated:
Viral Pencil Sculpture: कर्नाटक के होन्नावर के प्रसाद रेवनकर अब तक 204 से अधिक पेंसिल आर्ट बना चुके हैं. जिनमें 0.8 मिलीमीटर की गणेश प्रतिमा और 16 सेंटीमीटर का रथ भी शामिल हैं. उनकी कला इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स …और पढ़ें
पेंसिल की नोक पर गणेश प्रतिमा
हाइलाइट्स
- प्रसाद रेवनकर ने पेंसिल की नोक पर गणेश प्रतिमा बनाई.
- प्रसाद ने 204 से ज्यादा पेंसिल आर्ट तैयार किए.
- प्रसाद टाटा कंपनी में काम करते हैं.
उत्तर कन्नड़: कभी सोचा है कि एक पेंसिल सिर्फ लिखने के अलावा भी कुछ और कर सकती है? जरा सोचिए, वही पेंसिल जिसकी नोक हम अक्सर तोड़ देते हैं, उसी पर कोई खूबसूरत मूर्ति बना दे, तो? सुनने में असंभव सा लगता है, लेकिन प्रसाद रेवनकर के लिए यह रोजमर्रा की बात है… प्रसाद रेवनकर ने पेंसिल की नोक पर गणेश प्रतिमा बनाकर सबको चौंका दिया. अब तक वे 204 से अधिक पेंसिल आर्ट बना चुके हैं. उनकी बारीक कलाकारी इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुकी है. उनकी अद्भुत प्रतिभा का जादू देख हर कोई हैरान रह जाता है.
प्रसाद, जो कि कर्नाटक के होन्नावर के मंकी गुलदकेरी गांव से ताल्लुक रखते हैं, आज बेंगलुरु में टाटा कंपनी में काम करते हैं. मगर उनका असली परिचय उनकी बेमिसाल कला से है. बचपन से ही वे कला के दीवाने थे. चांदी के मुकुट, रथ, और भगवान गणेश की छोटी-छोटी मूर्तियां बनाना उनका शौक था. फिर उन्हें कांच के अंदर जहाज और चित्र बनाने का जुनून चढ़ा, लेकिन असली धमाका तब हुआ, जब उन्होंने पेंसिल आर्ट को अपना हथियार बना लिया.
मोबाइल-लैपटॉप छोड़ खेतों में उठाई कुदाल! जब ‘शहरी बाबू’ बने किसान, देखने लायक था नजारा
पेंसिल की नोक पर दुनिया
बता दें कि अब तक प्रसाद 204 से ज़्यादा पेंसिल आर्ट तैयार कर चुके हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने महज़ 0.8 मिलीमीटर की गणेश प्रतिमा बनाई और फिर 16 सेंटीमीटर का रथ तैयार कर उसमें उस मूर्ति को जोड़ दिया. सोचिए, इतनी बारीकी से काम करने के लिए कितनी मेहनत और धैर्य चाहिए होगा.
नाम तो है, पर पहचान अभी बाकी
इतनी गजब की कला होने के बावजूद, अफसोस की बात यह है कि अभी तक बहुत कम लोग उनके बारे में जानते हैं. हां, इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज हो चुका है, मगर उन्हें सही मंच और पहचान अब भी नहीं मिली.
February 11, 2025, 09:34 IST
[ad_2]
Source link